By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण, अब धराया  
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Crime > कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण, अब धराया  
CrimeNATIONAL

कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण, अब धराया  

Geta
Last updated: 2026/04/22 at 2:32 AM
Geta
Share
4 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर यूनिवर्सिटी के 52 साल के एक साइंटिस्ट को धर दबोचा है, जिसपर एक महिला से शादी का वादा का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है. यह गिरफ्तारी 28 साल की एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई है. महिला ने प्रोफेसर पर शादी का झूठा वादा करके उसका शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि, आरोपी ने साल 2018 में उससे संपर्क किया और उसके साथ प्रेम संबंध बना लिए. आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन, आरोपी ने न केवल पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया बल्कि महिला ने जब शादी के लिए जिद्द करी तो वह उसे टालता रहा. इतना ही नहीं उसने महिला से किमती सामान भी ऐंठ लिए. महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने न केवल पीड़िता को बडगाम के कनिहामा इलाके में अपनी जमीन और सोने के गहने बेचने के लिए मजबूर किया, बल्कि इस दौरान उससे नकदी भी ऐंठी.

पहले से ही शादीशुदा निकला प्रोफेसर

शिकायत में बताया गया कि, आरोपी ने पीड़िता के नाम पर श्रीनगर में UCO बैंक की एक ब्रांच से गोल्ड लोन भी ले लिया. उन पैसों का इस्तेमाल आरोपी ने अपना घर बनाने और इस दौरान अपनी आलीशान जीवनशैली बनाए रखने के लिए किया. बार-बार शोषण और शादी के लिए कोई तय समय न होने के कारण, रिश्ता तब खराब हो गया. पीड़िता ने शिकायत में आगे कहा कि, जब महिला ने उस पर शादी के वादे को पूरा करने का दबाव डाला. इसके जवाब में उसे न केवल अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा बताया गया, बल्कि सोशल मीडिया पर उसकी निजी नग्न तस्वीरें और वीडियो जारी करने की भी धमकी दी गई. शिकायत में महिला ने कहा कि, उसने आरोपी को उसके बेटे के इलाज और अन्य खर्चों के लिए कई मौकों पर 48 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दी है. मामला सार्वजनिक होने से पहले दोनों के बीच सुलह की कोशिशें भी हुई थीं, जिसके दौरान आरोपी ने पीड़िता को 8 लाख रुपये दिए थे. आरोपी की पहचान सज्जाद मोहम्मद खान के रूप में की गई. वह श्रीनगर के सौरा इलाके का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के तौर पर काम करता है. खुलासा हुआ कि, प्रोफेसर पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद कश्मीर यूनिवर्सिटी ने उसे सस्पेंड कर दिया है.

यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड

यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेशन टीचिंग सेक्शन ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि, हिरासत में लिए जाने के मद्देनजर सज्जाद मोहम्मद खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज नियम, 1956 के नियम 31 के तहत की गई है. यह कार्रवाई श्रीनगर के रामबाग स्थित महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 11/2026 में उसकी गिरफ्तारी के बाद की गई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यूनिवर्सिटी ने भी उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

You Might Also Like

नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर: बिलासपुर में हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में लहराए गए धारदार हथियार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कानपुर में युवती ने लगाए शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप, एसीपी अनवरगंज को सौंपी गई जांच

रामपुर फायरिंग: शराब के ठेके के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED: Exploitation Under Pretext of Marriage, Jammu News, Kashmir News, Kashmir University, Professor Accused of Rape, Sajjad Mohammad Khan Case
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next Article पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, PM Modi बोले- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?