By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: West Bengal: मतदान के दौरान बवाल, कहीं झड़प तो कहीं फेंका बम.. तो कहीं बीजेपी नेता से मारपीट
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > West Bengal: मतदान के दौरान बवाल, कहीं झड़प तो कहीं फेंका बम.. तो कहीं बीजेपी नेता से मारपीट
NATIONALPolitics

West Bengal: मतदान के दौरान बवाल, कहीं झड़प तो कहीं फेंका बम.. तो कहीं बीजेपी नेता से मारपीट

Geta
Last updated: 2026/04/23 at 3:57 AM
Geta
Share
3 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों ने जमकर मतदान किया. घरों से निकलकर लोग वोट देने के लिए लंबी कतारों में लगे रहे, लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान के दौरान कहीं हिंसा की खबरे सामने आई तो कहीं बीजेपी नेता के साथ मारपीट की. तो कहीं देसी बम फेंकने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई.

सबसे पहले बात करते हैं. मुर्शिदाबाद की.. जहां नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उनका विरोध शुरू हो गया. इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई. पूरे मामले के बाद वे धरने पर बैठ गए. TMC पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, पुलिस TMC कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है. हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है. फिवहाल पुलिस ने नौदा मामले में FIR दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

वहीं अब बात करें बीजेपी नेता पर हमले की तो, राज्य के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं. वहीं दूसरी ओऱ बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ. इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  अग्निमित्रा ने कहा कि, एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए. घटना को लेकर अग्निमित्रा ने हीरापुर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है.

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा. पश्चिम बंगाल के इस चुनावी रण में कौन बाजी मारेगा. यह तो आने वाले 4 मई को ही मालूम चलेगा कि जनता ने किसके सर बंगाल की सत्ता का ताज पहनाया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी का पुतला दहन, मंत्री गणेश जोशी का हमला, कैम्प कार्यालय के बाहर जताया विरोध

कौशांबी में सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव का भाजपा पर हमला

हरीश रावत की यात्राएं रद्द होने पर भाजपा का तंज, कमलेश रमन बोले- अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे रावत

TAGGED: election news, elections 2026, West Bengal chunav 2026 voting, West Bengal chunav 2026 Voting Live, West Bengal Election 2026 Voting, West Bengal Election phase 1 Live, West Bengal vidhan sabha chunav LIVE Voting
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article अनुराग ठाकुर का मछली खाने वाले वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने बीजेपी को घेरा
Next Article मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?