गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना 2027 सवाल से जुड़ी 40 सवालों की एक पूरी सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया है कि जनगणना अधिकारी, अपने–अपने स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर, भारत की जनगणना 2027 के लिए ‘हाउसहोल्ड शेड्यूल‘ (परिवार अनुसूची) के जरिए जानकारी इकट्ठा करने के लिए ये सभी सवाल पूछेंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 (1948 का 37) की धारा 8 की उप-धारा (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, केंद्र सरकार ने यह निर्देश दिया है कि जनगणना अधिकारी अपने नियुक्त क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से नीचे बताए गए सभी सवाल पूछ सकते हैं।
आपसे क्या-क्या पूछे जाएंगे सवाल
| क्रम संख्या | सवाल का विवरण |
|---|---|
| 1 | व्यक्ति का नाम |
| 2 | परिवार के मुखिया से संबंध |
| 3 | लिंग |
| 4 | जन्म की तारीख और उम्र (पूरे वर्षों में) |
| 5 | वर्तमान वैवाहिक स्थिति |
| 6 | शादी के समय उम्र (पूरे वर्षों में) |
| 7 | जीवनसाथी का नाम |
| 8 | धर्म |
| 9 | बताई गई राष्ट्रीयता |
| 10 | अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति |
| 11 | पिता का विवरण |
| 12 | माता का विवरण |
| 13 | विकलांगता |
| 14 | मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं |
| 15 | साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति |
| 16 | शिक्षण संस्थान में उपस्थिति की स्थिति |
| 17 | प्राप्त उच्चतम शिक्षा का स्तर और स्ट्रीम/विषय |
| 18 | पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया |
| 19 | आर्थिक गतिविधि की श्रेणी |
| 20 | पेशा |
| 21 | उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार |
| 22 | कामगार का वर्ग |
| 23 | गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार के लिए) |
| 24 | काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (मार्जिनल, सेमी-मार्जिनल और नॉन-वर्कर के लिए) |
| 25 | काम की जगह तक आना-जाना |
| 26 | जन्म स्थान |
| 27 | पिछली बार रहने की जगह |
| 28 | माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह बसने) का कारण |
| 29 | पिछली बार माइग्रेशन के बाद से इस गांव/शहर में रहने की अवधि |
| 30 | स्थायी आवासीय पता |
| 31 | अभी जीवित बच्चों की संख्या (सिर्फ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) |
| 32 | अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या (सिर्फ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) |
| 33 | पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या (सिर्फ अभी शादीशुदा महिलाओं के लिए) |
| 34 | कोविड-19 टीकाकरण की जगह |
| 35 | बैंक खातों की कुल संख्या |
| 36 | मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध हो) |
| 37 | आधार नंबर (अगर उपलब्ध हो) |
| 38 | वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध हो) |
| 39 | पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय पासपोर्ट धारक हों) |
| 40 | ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता |
कब से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया?
जनगणना 2027 सवाल से जुड़ी प्रक्रिया बर्फबारी वाले इलाकों में 1 सितंबर से शुरू होगी। गजट नोटिफिकेशन में बताया गया था कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की गिनती 1 से 30 सितंबर के बीच होगी। देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2026 चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से लगेगा ग्रहण, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त