Indian Railways Fare Hike : भारतीय रेलवे ने गुरुवार को यात्री किरायों में वृद्धि की अधिसूचना जारी की, जो शुक्रवार, 26 दिसंबर से प्रभावी होगी। जुलाई में हुई वृद्धि के बाद यह इस वर्ष का दूसरा किराया संशोधन है। रेलवे मंत्रालय ने बताया कि संशोधित संरचना के तहत, 215 किलोमीटर से अधिक की साधारण श्रेणी की यात्राओं के लिए टिकट की कीमतों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास तथा सभी ट्रेनों के एसी क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। 21 दिसंबर को इस फैसले की घोषणा करते हुए रेल मंत्रालय ने कहा कि किराए में युक्तिकरण का उद्देश्य “यात्रियों के लिए वहनीयता और परिचालन की स्थिरता के बीच संतुलन बनाना है”।
उपनगरीय सेवाओं और सीज़न टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों मार्ग शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, “सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में 215 किमी तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
सेकंड क्लास यात्रियों को कितना अधिक करना होगा भुगतान ?
सेकंड क्लास ऑर्डिनरी की लंबी यात्राओं के लिए, किराए में अलग-अलग चरणों में वृद्धि होगी: 216-750 किमी के लिए 5 रुपये, 751-1,250 किमी के लिए 10 रुपये, 1,251-1,750 किमी के लिए 15 रुपये और 1,751-2,250 किमी के लिए 20 रुपये। संशोधित किराया राजधनी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, गतिमान, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी प्रमुख सेवाओं पर लागू होता है।
इस समय से होंगे नए किराये लागू!
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि “संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर, 2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, भले ही यात्रा प्रभावी तिथि के बाद की जाए।”
Also Read: Atal Canteen: दिल्ली सरकार का सराहनीय प्रयोजन, अब 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन!