By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: कानपुर में डिजिटल अरेस्ट कर चिकित्सक से 48 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Crime > कानपुर में डिजिटल अरेस्ट कर चिकित्सक से 48 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार
Crime

कानपुर में डिजिटल अरेस्ट कर चिकित्सक से 48 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार

News Desk
Last updated: 2026/09/30 at 7:19 PM
News Desk
Share
5 Min Read
कानपुर डिजिटल अरेस्ट मामले में साइबर पुलिस की कार्रवाई
कानपुर डिजिटल अरेस्ट ठगी में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। (Image: Screen Grab)
SHARE

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों वासु, आतिश कुमार और कंचन प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार है और उसे मामले में वांछित किया गया है।

Contents
ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर करते थे ठगीस्वरूपनगर के वरिष्ठ चिकित्सक से 48 लाख की ठगीबाइट डीसीपी क्राइम अरीबा नोमानफर्जी दस्तावेज और फर्जी फर्म से खुलवाया बैंक खाताएनसीआरपी पोर्टल पर मिलीं चार शिकायतेंमास्टरमाइंड मुकुल चौबे की तलाशमोबाइल से मिले अहम डिजिटल साक्ष्यसावधान रहें: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहींदहेज मृत्यु मामले में दो अभियुक्तों को सजा, अशफाक को 10 और जाहिदा को 7 साल का सश्रम कारावास

ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर करते थे ठगी

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य पहले खुद को ईडी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर पीड़ित से बातचीत करते थे। इसके बाद कॉल अपने साथी को ट्रांसफर कर दी जाती थी, जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताता था। वह पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करने, मुकदमे में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाता था। इसके बाद पीड़ित से बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली जाती थी।

स्वरूपनगर के वरिष्ठ चिकित्सक से 48 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार इसी तरीके से स्वरूपनगर निवासी वरिष्ठ चिकित्सक योगेश चंद्र मिश्रा को भी निशाना बनाया गया। सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बनकर बातचीत करते हुए आरोपियों ने चिकित्सक से करीब 48 लाख रुपये की ठगी की। ठगी की रकम को इसके बाद दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

https://tv7bharat.tv/wp-content/uploads/2026/09/kanpur-digital-arrest-video.mp4

 

बाइट डीसीपी क्राइम अरीबा नोमान

कानपुर की डीसीपी क्राइम अरीबा नोमान ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार है और उसकी तलाश जारी है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी किसी भी कॉल पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

फर्जी दस्तावेज और फर्जी फर्म से खुलवाया बैंक खाता

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने आधार और पैन कार्ड में कूटरचना कर खुद को प्रतापगढ़ का निवासी दर्शाया। इसके बाद BAUKOYO CONTRACTORS PRIVATE LIMITED नाम से फर्जी फर्म रजिस्टर कराकर बैंक खाता खुलवाया गया। पुलिस के मुताबिक इस खाते में 15 ट्रांजेक्शन के जरिए 25.98 लाख रुपये जमा कराए गए। रकम को उसी दिन देश के अलग-अलग राज्यों के 611 बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

एनसीआरपी पोर्टल पर मिलीं चार शिकायतें

एनसीआरपी पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से चार साइबर अपराध शिकायतें मिलीं। पुलिस के अनुसार इन शिकायतों में करीब 1.42 करोड़ रुपये की अनुमानित साइबर ठगी सामने आई है।

मास्टरमाइंड मुकुल चौबे की तलाश

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अब तक मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मुकुल चौबे की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने उसे मामले में वांछित किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुकुल के खिलाफ कानपुर के अलग-अलग थानों में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

मोबाइल से मिले अहम डिजिटल साक्ष्य

गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट और साइबर अपराध से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री बरामद हुई है। पुलिस मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच करा रही है। साथ ही मुकुल चौबे समेत गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश और इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जांच की जा रही है।

सावधान रहें: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं

कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर किसी को “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं, किसी को पैसे ट्रांसफर न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस को सूचना दें।

रिपोर्टर: सुनील कुमार, कानपुर

ये भी पढ़ें:

दहेज मृत्यु मामले में दो अभियुक्तों को सजा, अशफाक को 10 और जाहिदा को 7 साल का सश्रम कारावास

You Might Also Like

नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर: बिलासपुर में हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में लहराए गए धारदार हथियार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कानपुर में युवती ने लगाए शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप, एसीपी अनवरगंज को सौंपी गई जांच

रामपुर फायरिंग: शराब के ठेके के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED: Digital Arrest
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
By News Desk
News Desk हमारी संपादकीय टीम का एक हिस्सा है, जो देश, राज्य, शहर और स्थानीय स्तर से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का काम करता है। टीम समाचारों को उपलब्ध जानकारी, आधिकारिक बयानों और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार करती है। News Desk द्वारा प्रकाशित खबरों में राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, मनोरंजन, खेल, मौसम और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया जाता है। हमारा उद्देश्य समाचारों को स्पष्ट, तथ्यात्मक और आसान भाषा में प्रस्तुत करना है। खबर प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और संबंधित जानकारी को यथासंभव जांचने का प्रयास किया जाता है। किसी मामले में जांच जारी होने या जानकारी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं होने पर उसे उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया जाता है। पाठकों के लिए सटीक और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना News Desk की प्राथमिकता है। किसी खबर से संबंधित सुधार, तथ्यात्मक जानकारी या प्रतिक्रिया के लिए पाठक वेबसाइट के Contact Us पेज के माध्यम से संपादकीय टीम से संपर्क कर सकते हैं।
Previous Article बुलंदशहर के यमुनापुरम में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी बुलंदशहर में राजकुमार भाटी का भाजपा पर हमला, बोले- 2027 में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सपा बनाएगी सरकार
Next Article जालौन सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत जालौन सड़क हादसा- जालौन में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?