By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: लिफ्ट हादसों का गढ़ बना ग्रेटर नोएडा, डेढ़ घंटे लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > TV7bharat Special > लिफ्ट हादसों का गढ़ बना ग्रेटर नोएडा, डेढ़ घंटे लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे
TV7bharat Special

लिफ्ट हादसों का गढ़ बना ग्रेटर नोएडा, डेढ़ घंटे लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे

TV7BHARAT
Last updated: 2024/08/13 at 10:48 AM
TV7BHARAT
Share
4 Min Read
SHARE

Greater Noida की सोसाइटी में डेढ़ घंटे फंसे रहे बच्चे, लिफ्ट एक्ट का किया जा रहा है उल्लंघन करोड़ो रुपए का फ्लेट लेकर भी नही सुरक्षित ,ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट खराब होने और रेजिटेंडस के लिफ्ट में फंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्च सोसायटी का हैं, जहां लिफ्ट बंद होने से लिफ्ट में लोग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों व सुरक्षा कर्मियों की मदद से लोहे की रॉड से दरवाजा खोलकर बड़ी मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया। नोएडा की अधिकांश सोसाइटियों में लिफ्ट एक्ट के प्राविधानों का पालन नहीं करने से लोगों के जीवन को संकट में डाला जा रहा है।

Contents
लोहे की रॉड से खोला लिफ्ट का दरवाजा-Greater Noidaइसी वर्ष लागू हुआ था लिफ्ट एक्ट…एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट करना अनिवार्य

लोहे की रॉड से खोला लिफ्ट का दरवाजा-Greater Noida

जानकारी के अनुसार ग्रेनोवेस्ट की बिसरख कोतवाली के अंतर्गत स्थित ग्रीन आर्च के एफ टावर की लिफ्ट रविवार की रात को अचानक फंस गई। इसमें कुछ बच्चे भी सवार थे। अलार्म बजने पर लोगों वहां एकत्रित हो गए। लोहे की रॉड से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फसी लिफ्ट से बच्चों और अन्य लोगों को निकाला जा सका। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट एक्ट लागू है, परंतु इस पर गंभीरता से अमल नहीं किया जा रहा है।

इसी वर्ष लागू हुआ था लिफ्ट एक्ट…

नोएडा व ग्रेटर नोएडा की हाईराइज बिल्डिंगों में लिफ्ट हादसों की लगातार घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष लिफ्ट एक्ट लागू किया था। इस एक्ट में नियम है कि लिफ्ट हादसा होने पर बिल्डिंग स्वामी को जिला मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण और स्थानीय कोतवाली प्रभारी को अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। दुर्घटना होने पर जिला मजिस्ट्रेट विद्युत निरीक्षक से पहले जांच कराएंगे। उसकी रिपोर्ट के बाद ही लिफ्ट दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट करना अनिवार्य

लिफ्ट एक्ट के अनुसार, एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) करना अनिवार्य कर दिया गया है। अर्थात बिल्डर और एओए (एसोशिएशन फार फ्लैट आनर्स) को नियमित तौर पर लिफ्ट की जांच करानी होगी, जिसकी जानकारी प्राधिकरणों को देनी होगी।

लिफ्ट एक्ट में क्या हैं प्रमुख नियम

1. लिफ्ट या एस्कलेटर लगवाने के लिए स्वामी को संबंधित प्राधिकरण व प्रशासन से पंजीकरण कराना होगा।

2. निजी परिसर और सार्वजनिक परिसर के लिए अलग-अलग पंजीकरण होगा।

3. लिफ्ट लगने के बाद इसके संचालन से पहले राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी।

4. संचालन से पहले ही एनुअल मेंटेनेंस कान्ट्रेक्ट लेना होगा जिसके तहत नियमित समय में देखरेख का कार्य अनिवार्य कराना होगा, जिसकी जानकारी नियुक्त किए अधिकारी को देनी होगी।

5. कोई खराबी आने पर तकनीकी टीम या किसी खराबी के दूर करने की दशा में एएमसी तकनीकी टीम से प्रमाण पत्र लेना होगा, जिसे अनुरक्षण लाग बुक में लिखना होगा।

6. आपातकालीन स्थिति में किसी के फंसने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए साल में दो बार माक ड्रिल कराना होगा।

7. एक्ट लागू होने के छह महीने के अंदर पंजीकरण कराना होगा।

8. लिफ्ट शिफ्ट के लिए फिर से पंजीकरण कराना होगा एक्ट से पहले जिन इमारतों में लिफ्ट लग चुकी है उसके पंजीकरण को छह माह में पंजीकरण कराना होगा

9. लिफ्ट एक्ट के नियम के तहत यदि कोई बदलाव कराना है तो उसे 30 दिन में कराना होगा। इस समयाविधि के बीच कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी

10. प्रत्येक रजिस्ट्रेशन की अवधि लिफ्ट या एस्कलेटर के संपूर्ण जीवनकाल के लिए होगी।

Also Read:- नोएडा डीएनडी पर लगा लंबा जाम, कई एम्बुलेंस फसीhttps://tv7bharat.tv/noida-dnd-traffic-jam/

You Might Also Like

यूपी रेरा ने कसा शिकंजा, रेड अलर्ट सूची में डाले जाएंगे 400 बिल्डरों के प्रोजेक्ट जिसमें 60 फ़ीसदी एनसीआर से

यमुना प्राधिकरण के एक प्लॉट के मुकाबले 200 आवेदक ,जानिए अब तक कितने लाख फॉर्म बिके, अफसर हुए गदागद

नोएडा डीएनडी पर लगा लंबा जाम, कई एम्बुलेंस फसी

लिफ्ट हादसों का गढ़ बना जिला गौतमबुद्ध नगर आए दिन लिफ्ट में फस रहे लोग

नोएडा प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर बड़ी कारवाई : सेक्टर 44 में 3000 वर्गमीटर भूमि कराई कब्जा मुक्त।

TAGGED: greater noida, greater noida news, Lift

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article नोएडा डीएनडी पर लगा लंबा जाम, कई एम्बुलेंस फसी
Next Article यमुना प्राधिकरण के एक प्लॉट के मुकाबले 200 आवेदक ,जानिए अब तक कितने लाख फॉर्म बिके, अफसर हुए गदागद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला - दो रेस्टोरेंट संचालकों पर FIR
गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला: खुद के रेस्टोरेंट पर खुद मंगाया ऑर्डर, 22 लाख की ठगी का शक
Ghaziabad News 19/09/2026
अहमदाबाद दहेज मामला - प्रिंसिपल पति पर पत्नी की FIR
अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप
State 19/09/2026
DUSU चुनाव परिणाम - ABVP की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष
DUSU चुनाव परिणाम: तीन पदों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय ने चौंकाया
Delhi News 19/09/2026
गिग इकॉनमी नौकरियां - त्योहारी सीजन में बढ़ती हायरिंग
गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे
NATIONAL 19/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?