Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम आज घोषित किये जायेंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू कर दी गयी है। मध्य प्रदेश विधानसभा के सभी 230 सदस्यों को चुनने के लिए 17 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए थे। बता दें की राज्य में एक ही चरण में मतदान हुए थे। अब देखना ये होगा की क्या भारतीय जनता पार्टी अगले 5 साल के लिए वापसी करेगी? या क्या कांग्रेस दो दशकों से अधिक समय तक विपक्ष में रहने के बाद अंततः वापसी करने में सफल होगी? बताते चले की 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 15 महीने के कार्यकाल को छोड़कर, मध्य प्रदेश पिछले बीस वर्षों से भाजपा का गढ़ रहा है।
भाजपा कार्यालय में शुरु हुआ जश्न! #MadhyaPradeshElection2023 #ChhattisgarhElections2023 #RajasthanAssemblyElection2023 #TelanganaElections2023 #MizoramElections2023 #tv7bharat pic.twitter.com/xiO9nZgfPy
— TV7 Bharat (@Tv7Bharat) December 3, 2023
रुझानों में भाजपा को मिल रही बहुमत!
मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कुल 230 सीटों के रुझानों में मध्य प्रदेश में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत हासिल होती दिख रही है। इसी के साथ बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। आपको बता दें की राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सीट बुधनी विधानसभा पर आगे दिख रहे हैं। वही दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा से आगे नज़र आ रहे है। बीते दिनों हुए एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बाच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। लेकिन अभी तक के आंकड़ों से ये कहीं न कही साफ़ है की इस बार बाज़ी भाजपा जीतती दिख रही है। हालांकि अभी रिजल्ट डिक्लेअर होने में समय है, फिर भी मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

ALSO READ: पायलट का दावा, सत्ता परिवर्तन नहीं, इस बार मिथक टूटेगा
Madhya Pradesh Election 2023: जमकर बरसे वोट!
मध्य प्रदेश की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड 77.82% वोटिंग हुई है। वहीँ शाजापुर, आगर मालवा, शुजालपुर, कालापीपल, मल्हारगढ़, जावद, जावरा और सोनकच्छ में 85% से ज्यादा मतदान दर्ज़ किये गए है। इसे लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं. हालांकि, 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल की मानें तो मध्य प्रदेश में मामला एकतरफा बिल्कुल नहीं नजर आ रहा है। आपको बता दें की सभी जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल मिलाकर 692 टेबलें लगाई गई हैं। बकि ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबलें लगाई गई हैं. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, उसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों की मौजूदगी में EVM की गिनती की गई।