Navneet Rana Statement : बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा अक्सर अपने विवादस्पद बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रही हैं। इस बार फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को चौंका। नवनीत राणा का ये बयान एक मुस्लिम मौलाना के कथित बयान के जवाब में दिया गया है। इस बयान के आने के बाद जनता ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आइये बताते हैं आपको पूरा मामला।
नवनीत राणा स्टेटमेंट: हिन्दुओं से की अपील!
नवनीत राणा ने मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का हवाला देते हुए हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। नवनीत राणा ने कहा कि एक मौलाना ने दावा किया है कि उसकी चार पत्नियां हैं और उसके 19 बच्चे हैं। इसी संदर्भ का जिक्र करते हुए राणा ने कहा कि अगर वे 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं, तो मैं हर हिंदू से अपील करती हूं कि हमें कम से कम चार बच्चे तो जरूर करने चाहिए।
बयानों से अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है पूर्व सांसद!
इससे पहले नवनीत राणा ने अमरावती में स्थानीय निकाय चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाए, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में सीएम योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि बंटोगे तो कटोगे। इस बार न बटेंगे, न कटेंगे। एक भी रहेंगे और सेफ भी रहेंगे। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में धर्म ध्वज फहराया। इसे लेकर पाकिस्तान से उंगलियां उठाई जा रही हैं कि अपने विचारों को लेकर देश के प्रधानमंत्री दूसरे लोगों को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। नवनीत राणा ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए।
Also Read: West Bengal: “सोचिए, अगर ये दंगाई हमारे देश पर राज करेंगे तो भविष्य कैसा होगा”- CM Mamata Banerjee