पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों ने जमकर मतदान किया. घरों से निकलकर लोग वोट देने के लिए लंबी कतारों में लगे रहे, लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान के दौरान कहीं हिंसा की खबरे सामने आई तो कहीं बीजेपी नेता के साथ मारपीट की. तो कहीं देसी बम फेंकने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई.
सबसे पहले बात करते हैं. मुर्शिदाबाद की.. जहां नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उनका विरोध शुरू हो गया. इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई. पूरे मामले के बाद वे धरने पर बैठ गए. TMC पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, पुलिस TMC कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है. हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है. फिवहाल पुलिस ने नौदा मामले में FIR दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं अब बात करें बीजेपी नेता पर हमले की तो, राज्य के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं. वहीं दूसरी ओऱ बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ. इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अग्निमित्रा ने कहा कि, एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए. घटना को लेकर अग्निमित्रा ने हीरापुर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है.
पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा. पश्चिम बंगाल के इस चुनावी रण में कौन बाजी मारेगा. यह तो आने वाले 4 मई को ही मालूम चलेगा कि जनता ने किसके सर बंगाल की सत्ता का ताज पहनाया है.