By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश
State

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश

News Desk
Last updated: 2025/12/15 at 11:35 PM
News Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठनों के साथ इस पर सहमति बनने के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, वर्तमान में सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 35 से 40 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से तीन सौ रुपये प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था। अगले साल एक अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक छह जिलों से 504 प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा चुकी है। अन्य जिलों के आवेदनों पर अभी प्रक्रिया चल रही है। बताया, स्वीकृत 504 आवेदकों को धनराशि जारी करने के लिए जनवरी पहले सप्ताह में कार्यक्रम होगा। बैठक में नंदा गौरा योजना की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा, इस साल इस योजना के तहत अब तक 45 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

आवेदन की तारीख 20 दिसंबर तक है, इसलिए अभी आवेदन की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बैठक में 15 जनवरी के आसपास पात्र अभ्यर्थियों को पैसा जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति पर उन्होंने कहा कि 88 पदों के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

वहीं, वृद्ध महिलाओं की सहायता के लिए एक योजना अगले साल शुरू की जानी है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस योजना के लिए आठ करोड रुपये का फंड उपलब्ध है। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, नीतू फुलेरा आदि उपस्थित रहे

You Might Also Like

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

TAGGED: Anganwadi workers will receive a minimum of one lakh rupees as a retirement benefit from the new financial year, Cabinet Minister Rekha Arya, Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article हर जिले में अभियोजन निदेशालय गठन को मंजूरी, नए कानूनों के तहत हुई व्यवस्था
Next Article दून अस्पताल में मारपीट, बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी अभद्रता, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Pakistani Minister Abduction — फजल शकूर खान की गाड़ी घेरते नकाबपोश
पाकिस्तान: दिनदहाड़े PTI मंत्री फजल शकूर खान का अपहरण, नकाबपोश बदमाश AK-47 के साथ आए
International 22/09/2026
IND vs JPN T20 — श्रेयस अय्यर टॉस जीतने के बाद
IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग
sports 22/09/2026
देहरादून काजल हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस टीम
देहरादून काजल हत्याकांड: तलाक से पहले पति ने पत्नी को मारी सिर में गोली, फरार
Uttarakhand 21/09/2026
नगांव उपचुनाव हिंसा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प
नगांव उपचुनाव हिंसा: प्रचार के दौरान भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, गाड़ियों पर पथराव
Politics 21/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?