By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: किसानों को 72 घंटे के अंदर मिले फसल का पैसा : रेखा आर्या
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > किसानों को 72 घंटे के अंदर मिले फसल का पैसा : रेखा आर्या
State

किसानों को 72 घंटे के अंदर मिले फसल का पैसा : रेखा आर्या

News Desk
Last updated: 2025/09/23 at 9:53 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट:आकाश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खरीफ फसलों की खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में मंगलवार को आयोजित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक में खरीफ की फसलों, धान और मंडुआ की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस बार किसानों को उनकी उपज का भुगतान नियमानुसार 48 से 72 घंटे के भीतर हर हाल में किया जाए। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और मंडुआ का 4886 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही 600 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फसल भंडारण के लिए गोदाम की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और खरीद के लिए जूट के बैग की पर्याप्त उपलब्धता हर खरीद स्थल पर सुनिश्चित होगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। बैठक में एफसीआई, मंडी समिति और राइस मिल संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से रखी गई मांगों के भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार, एमएस बिसेन, सीएम घिल्डियाल, आरएफसी गढ़वाल अरविंद पांडे, लता मिश्रा, अपर आयुक्त पीएस पांगती, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन गोयल, पंकज सहित अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*7.50 एलएमटी है धान खरीद का लक्ष्य*
बैठक के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन और मंडुआ खरीद का लक्ष्य 5000 मीट्रिक टन तय किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। गढ़वाल मंडल में पिछले साल 120 खरीद केंद्रों के मुकाबले इस साल 135 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे जबकि कुमाऊं मंडल में पिछले साल के 564 खरीद केंद्रों के मुकाबले इस साल 600 खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं।

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Cabinet Minister Rekha Arya has issued instructions to ensure payment to farmers within 72 hours of Kharif crop procurement., Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड ने विधायक खजान दास से की मुलाकात, सीनियरिटी आधारित भर्ती और नए पदों के सृजन की रखी मांग
Next Article आयुष्मान योजना; सात साल में 17 लाख मरीजों को मिला निशुल्क इलाज, सरकार ने खर्च किए 3300 करोड़ रुपये

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?