By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: गुजरात में शादी के रंग में भंग! 400 से ज्यादा लोग अचानक पड़े बीमार
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > गुजरात में शादी के रंग में भंग! 400 से ज्यादा लोग अचानक पड़े बीमार
NATIONAL

गुजरात में शादी के रंग में भंग! 400 से ज्यादा लोग अचानक पड़े बीमार

Geta
Last updated: 2026/04/22 at 6:19 AM
Geta
Share
3 Min Read
SHARE

गुजरात के दाहोद जिले में शादी के रंग में तब भंग पड़ गया जब शादी समारोह में शामिल हुए 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. बीते दिन, अभलोद गांव में शादी समारोह में खुशहाल माहौल था लेकिन, इस दौरान शादी का खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके चलते आनन फानन सभी को अस्पताल ले जाया गया. सभी मरीजों को 108 एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है.

Contents
पूरे इलाके में डर का माहौलभोज में लगभग 1200 लोग हुए थे शामिल 

पूरे इलाके में डर का माहौल

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने से पूरे इलाके में डर का तनाव का माहौल है. शादी समारोह भरतभाई राठौड़ के घर पर हुआ था. जाइडस हॉस्पिटल में 50 से ज़्यादा मरीजो का इलाज चल रहा है. 150 से अधिक लोगों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में जबकि 200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों ने किया. शादी समारोह में आम का जूस, दाल-चावल, शकपुरी, पनीर की सब्जी परोसे गए थे. डॉक्टरों की मानें तो, आम के जूस या पनीर की सब्जी से पॉइजनिंग होने का शक है.

भोज में लगभग 1200 लोग हुए थे शामिल 

बताया जा रहा है कि, गांव में आयोजित शादी के भोज में लगभग 1200 लोग शामिल हुए थे. शादी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. शादी में आए लोगों ने बताया कि, शाम को ग्रामीणों और मेहमानों ने भरपेट खाना खाया, लेकिन भोजन के सिर्फ दो घंटे बाद ही इसका बुरा असर दिखने लगा. इसमें सबसे पहले बुजुर्गों के पेट में दर्द हुआ. इसके बाद दस्त और उल्टी के लक्षण दिखाई देने लगे. धीरे-धीरे फिर लोगों की संख्या बढ़ती गई और बच्चे-युवा समेत सभी लोग एक साथ बीमार पड़ने लगे. वहीं जब इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही गरबाड़ा विधायक महेंद्रभाई भाभोर तुरंत अस्पताल पहुंचे. विधायक ने मरीजों के हालत जानने के बाद डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए. यहां आपको यह बता दें कि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शादी के कार्यक्रम में ऐसा कौन सा खाना खाया गया था जिससे फूड पॉइजनिंग हुई.

 

 

You Might Also Like

तेजप्रताप ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, Bihar CM पर भी दिया बयान

सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, क्या बिहार में सबकुछ ठीक?

जिस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे PM Modi.. वहां कैसे लगी आग?

PM मोदी को लेकर खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, इस मंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा

महिला बिल पर CM योगी ने खोला मोर्चा… विपक्ष पर जमकर बरसे

TAGGED: food posining, gujrat, gujrat news, trending news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article तेजप्रताप ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, Bihar CM पर भी दिया बयान
Next Article नेपाल में बालेन सरकार के आदेश को लेकर सड़कों पर क्यों उतरी जनता? भारतीयों को भी झटका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

अनुराग ठाकुर का मछली खाने वाले वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने बीजेपी को घेरा
Politics 22/04/2026
नेपाल में बालेन सरकार के आदेश को लेकर सड़कों पर क्यों उतरी जनता? भारतीयों को भी झटका
Uncategorized 22/04/2026
तेजप्रताप ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, Bihar CM पर भी दिया बयान
NATIONAL Politics 22/04/2026
सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, क्या बिहार में सबकुछ ठीक?
NATIONAL Politics 22/04/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?