By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मा0 मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मा0 मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
State

जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मा0 मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

News Desk
Last updated: 2025/09/05 at 11:33 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं 6ः00 बजे डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सांय 6ः30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर सौंदर्यीकरण और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे।

 

मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को डालनवाला थाना और घंटाघर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रथम चरण में 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को तुरंत चेतावनी देना है। इन सायरनों को पुलिस चौकियों में स्थापित किया गया है और ये विभिन्न स्थानों पर 8 से 16 किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचा सकते हैं। इनका मुख्य काम आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है, ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। मुख्यमंत्री शनिवार की सायं 6ः15 बजे डालनवाला थाने में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट कंट्रोल से इन सभी 13 आधुनिक लांग रेंज सायरन का एक साथ उद्घाटन करेंगे। इस दौरान देहरादून सिटी के सभी स्थानों पर एक साथ सायरन की तीखी आवाज सुनाई देगी। सायरन की आवाज से लोगों में पैनिक न हो इसके लिए लोगों को पहले ही इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि देहरादून सिटी में पहले चरण में 04 स्थानों पर थाना ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16 किलोमीटर रेंज के सायरन लगाए गए है। जबकि थाना डालनवाला, पल्टन बाजार, राजपुर, पटेल नगर, नेहरू कॉलोनी, कैंट, वसंत विहार, पुलिस चौकी बिन्दाल और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 08 किलोमीटर रेंज के 09 सायरन लगाए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता एवं अन्य सिटी क्षेत्रों में भी आधुनिक लांग रेंज सायरन लगाने की योजना है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार को सायं 6ः30 बजे दूसरा कार्यक्रम घंटाघर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्यों और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण करेंगे।

 

देहरादून की धड़कन, ऐतिहासिक घंटाघर को जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इसकी पारंपरिक शैली को बनाए रखते हुए घंटाघर के आसपास बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग लगाई गई है। जिससे ऐतिहासिक घंटाघर शहर की एक प्रमुख धरोहर के रूप में और भी आकर्षक दिखने लगा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में आधुनिक हिलांस कैंटीन संचालित जा रही है। जिससे कई लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन आउटलेट में हैंडीक्राफ्ट सामान के साथ ही पहाड़ी उत्पाद और मिलेड व्यंजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे लोगों के बीच अच्छी खासी डिमांड देखने को मिल रही और स्वयं सहायता समूहों सहित कई लोगों को अच्छा स्वरोजगार मिल रहा है। भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक करीब 56 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया है। इन सभी कार्यक्रमों का शनिवार को मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी सहित टेंट, बैरिकेडिंग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद

You Might Also Like

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक

Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें

Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान

प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

TAGGED: Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami will inaugurate 13 modern long range emergency sirens installed at various places in Dehradun City, Daily news feed, Daily news updates, Dehradun DM Savin Bansal, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article महंगी नहीं होगी बिजली, यूपीसीएल की पुनर्विचार याचिका खारिज, आयोग ने बताया निराधार
Next Article प्रधानमंत्री पोषण योजना में तीन करोड़ से अधिक का गबन, एसआईटी को सौंपी जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक
State 20/03/2026
Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें
State 20/03/2026
Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन
State 20/03/2026
अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान
State 20/03/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?