By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: डीएम सविन बंसल पर गंभीर आरोप: महिला अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव?, सवालों से दूरी और डीएम की रहस्यमयी गतिविधियां
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > डीएम सविन बंसल पर गंभीर आरोप: महिला अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव?, सवालों से दूरी और डीएम की रहस्यमयी गतिविधियां
State

डीएम सविन बंसल पर गंभीर आरोप: महिला अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव?, सवालों से दूरी और डीएम की रहस्यमयी गतिविधियां

News Desk
Last updated: 2026/01/31 at 8:30 AM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल इन दिनों गंभीर आरोपों और सवालों के घेरे में हैं। मामला अब सिर्फ प्रशासनिक कार्यशैली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला अधिकारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, वेतन रोकने, बार-बार स्पष्टीकरण मांगने और जवाबदेही से बचने जैसे आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

महिला अधिकारियों पर कार्रवाई: प्रक्रिया या दबाव?

सूत्रों और उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, एक महिला अधिकारी का वेतन बिना किसी विभागीय जांच के अंतिम निष्कर्ष के रोका गया, जबकि सेवा नियमों के तहत यह एक गंभीर और असाधारण कदम माना जाता है।

इसके अलावा, एक अन्य महिला अधिकारी से एक ही विषय पर बार-बार लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया।

सवाल उठता है—

क्या यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है? या फिर मानसिक दबाव बनाकर “अनुशासन” के नाम पर डर पैदा करने की रणनीति? प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि बार-बार नोटिस और वेतन रोकना सुधार का नहीं, बल्कि नियंत्रण और भय का तंत्र बनता जा रहा है।

सवालों से दूरी: न फोन उठा, न बयान

जब इस पूरे मामले पर डीएम सविन बंसल से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया,तो फोन कॉल रिसीव नहीं की गई,और कार्यालय में भी किसी तरह का आधिकारिक बयान देने से बचते नजर आए। हालांकि यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि जिलाधिकारी का कोई पक्ष या बयान सामने आता है, तो उसे पूरी निष्पक्षता के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

डीएम कैंप में SDM की मौजूदगी: प्रशासनिक रहस्य

मामले ने उस वक्त और गंभीर मोड़ ले लिया जब यह जानकारी सामने आई कि डीएम की गैरमौजूदगी में SDM हरिगिरी डीएम ऑफिस के आमीन के साथ डीएम कैंप में बैठे पाए गए। इससे कई सवाल खड़े होते हैं—डीएम के अनुपस्थित रहते हुए SDM किस अधिकार या आदेश के तहत डीएम कैंप में कार्य कर रहे थे?क्या इसके लिए कोई लिखित या मौखिक आदेश मौजूद है? यदि नहीं, तो यह प्रशासनिक अनुशासन की खुली अवहेलना नहीं तो और क्या है? इस संबंध में अब तक न तो डीएम कार्यालय और न ही SDM हरिगिरी आमीन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने आया है।

सुशासन या तानाशाही?

प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि सवालों से बचना, फोन न उठाना,जवाब न देना, और बिना स्पष्ट आदेश के अधिकारों का प्रयोग— ये सभी सुशासन के नहीं, बल्कि प्रशासनिक तानाशाही की ओर इशारा करते हैं।

अब जनता और प्रशासनिक गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है— इसे जवाबदेही से भागना कहा जाए या सत्ता के अहंकार का प्रदर्शन?

अब निगाहें शासन पर

अब देखना यह होगा कि क्या शासन इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएगा? या फिर एक प्रभावशाली IAS अधिकारी को बचाने के लिए सवालों को दबा दिया जाएगा? यदि आरोप निराधार हैं, तो डीएम सविन बंसल को चाहिए कि वे वेतन रोकने के आदेशों का कानूनी आधार स्पष्ट करें,डीएम कैंप में SDM की मौजूदगी पर स्थिति साफ करेंऔर यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सिर्फ एक जिले का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और महिला सम्मान का राज्यस्तरीय सवाल बन जाएगा।

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, District Magistrate (DM) Savin Bansal, is currently under scrutiny due to serious allegations and questions surrounding his conduct, Stay tuned to recent news, The district's top administrative officer, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article जब जन्मदिन बना उम्मीद का उत्सव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास के बच्चों के बीच पहुंचे बंशीधर तिवारी
Next Article विधानसभा चुनाव; भाजपा मंत्रियों की सीट नहीं बदलेगी, कट सकता है टिकट, पार्टी आंकेगी लोकप्रियता

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?