By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों के परिजनों को दो लाख
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों के परिजनों को दो लाख
State

पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिया 1200 करोड़ का पैकेज, मृतकों के परिजनों को दो लाख

News Desk
Last updated: 2025/09/11 at 10:13 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1200 करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से दिए गए 5702 करोड़ के प्रस्ताव और केंद्रीय अंतर मंत्रालयी टीमों की रिपोर्ट के आधार पर बाद में और मदद देने का भरोसा दिया है।

 

 

बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हवाई दौरा रद्द कर दिया गया। इसके बाद पीएम ने यहां एनडीआरएफ-एसडीआरएफ व राज्य सरकार के अफसरों के साथ राहत व पुनर्वास कार्यों और नुकसान का आकलन करने के लिए बैठक की।

 

 

उन्होंने उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित पूरे क्षेत्र और उसके लोगों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के माध्यम से राहत प्रदान करने और पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करने जैसे उपाय शामिल होंगे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को अग्रिम भुगतान सहित आपदा प्रबंधन अधिनियम और नियमों के तहत घोषित सहायता अंतरिम अवधि के लिए है। केंद्र सरकार राज्य के ज्ञापन (5702 करोड़) और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर समीक्षा करेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण सहायता देने का आश्वासन दिया।

 

 

पीएम आवास योजना के क्षतिग्रस्त भवनों के लिए विशेष योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के पुनर्निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रस्तुत विशेष परियोजना के अंतर्गत उन पात्र परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिनके घर बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों को उत्तराखंड भेज दिया है, जो नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा कर लौट गई हैं। उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा।

मृतकों के परिजनों, घायलों, अनाथ बच्चों को भी मदद

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने धराली, थराली, पौड़ी और बागेश्वर के आपदा प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आपदाओं में मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। इन आपदाओं में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से सहायता मिलेगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक देखभाल हो सकेगी।

सीएम ने जताया पीएम का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार आपदा प्रभावित प्रदेशवासियों के राहत, पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपदा की इस कठिन घड़ी में दिए गए अमूल्य सहयोग और 1200 करोड़ के राहत पैकेज के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: CM pushkar singh dhami, Daily news feed, Daily news updates, Prime Minister Narendra Modi has announced a relief package of Rs 1200 crore for natural disaster-hit Uttarakhand, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही
Next Article ड्रग फ्री उत्तराखंड – 2025” : मुख्यमंत्री के संकल्प को ज़मीनी मुक़ाम देने में जुटा FDA

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?