By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा के विकास रथ की सारथी बनेंगीं सरकार की उपलब्धियां, सीएम धामी भी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > भाजपा के विकास रथ की सारथी बनेंगीं सरकार की उपलब्धियां, सीएम धामी भी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल
State

भाजपा के विकास रथ की सारथी बनेंगीं सरकार की उपलब्धियां, सीएम धामी भी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

News Desk
Last updated: 2026/02/15 at 10:58 AM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट; आकाश

सरकार की उपलब्धियां भारतीय जनता पार्टी के विकास रथ की सारथी बनेंगी। सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास योजनाओं की जानकारी लेकर यह रथ हर विधानसभा तक पहुंचेगा। कोर कमेटी की बैठक में वर्ष 2022 के चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य भी रखा गया।

कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि हर विधानसभा में एक से चार तक कार्यक्रम होंगे। इनमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों का विकास रथ लेकर पहुंचेगी। केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा संबंधित विधानसभा में हुए विकास कार्यों को भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में पहुंचाया जाएगा।

ये भी तय हुआ है कि हर विधानसभा के किसी एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद में से कोई शामिल होगा। जरूरत के हिसाब से केंद्रीय मंत्रियों को भी इनमें से किसी विधानसभा विशेष में बुलाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा का मंडल स्तर का कार्यक्रम आठ से 14 अप्रैल के बीच होना है, जिसकी तैयारियों के मद्देनजर 17 फरवरी को संगठन की कार्यशाला होगी।

सहसपुर विधानसभा में महिलाओं का बड़ा कार्यक्रम

भाजपा ने ये भी तय किया है कि सहसपुर विधानसभा में महिलाओं का एक बड़ा कार्यक्रम कराया जाएगा। अभी इसकी तिथि तय होनी बाकी है। इस कार्यक्रम में कोई महिला केंद्रीय मंत्री भी पहुंच सकती है।

चार साल पूरे होने का मनेगा बड़ा जश्न

पार्टी 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रैली करेगी, जिसमें डेढ़ से दो लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है।

हर लोकसभा के विधायकों की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री

ये भी तय हुआ है कि हर लोकसभा में शामिल विधानसभा के पार्टी विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेंगे। बैठक में संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और शेष कार्यों पर चर्चा की जाएगी। ताकि समय से सभी काम पूरे हों। इसी तरह मार्च में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी विस चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।

अगली कोर कमेटी बैठक में रखी जाएगी सर्वे रिपोर्ट

प्रदेश में अगले चुनाव के मद्देनजर दो सर्वे हो चुके हैं। कोर कमेटी की बैठक में सीएम धामी ने इन्हें रखा लेकिन नड्डा ने अगली बैठक के लिए इसे टाल दिया। अब कोर कमेटी की अगली बैठक में मुख्यत: सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा होगी। दोनों सर्वे में प्रदेशभर में भाजपा विधायकों की रिपोर्ट सामने आएगी। उसी हिसाब से पार्टी आगे कमजोर सीटों पर अपनी रणनीति बनाएगी

You Might Also Like

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू

सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी

TAGGED: CM pushkar singh dhami, Daily news feed, Stay tuned to recent news, The government's achievements will be the driving force behind the Bharatiya Janata Party's development chariot, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article गैंगेस्टर विक्रम हत्याकांड: दून पुलिस ने भाई अरविंद से की पूछताछ, करीबियों पर शक की सुई, आरोपी पकड़ से बाहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा
State 26/04/2026
बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू
State 26/04/2026
सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप
State 26/04/2026
Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
State 26/04/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?