रिपोर्ट: आकाश
लगातार बारिश से यमुनोत्री घाटी की समस्या जटिल होती जा रही ई है। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा, पत्थर आने और भू-धंसाव के कारण 12वें दिन भी आवागमन पूरी तरह ठप है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली और नेटवर्क सेवाएं ठप होने से आपदा प्रभावित लोग और अधिक संकट में हैं। उधर, स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मोटर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, हालांकि नदी का बहाव सामान्य रूप से जारी है। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर स्थित खरादी कस्बे में आवासीय और होटलों में भी दरारें दिखाई दे रही हैं।