By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: यूके ट्रिपल एससी स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक पर राज्य सरकार व आंदोलनकारी छात्रों के नेताओं से कांग्रेस ने मांगा जवाब
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > यूके ट्रिपल एससी स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक पर राज्य सरकार व आंदोलनकारी छात्रों के नेताओं से कांग्रेस ने मांगा जवाब
State

यूके ट्रिपल एससी स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक पर राज्य सरकार व आंदोलनकारी छात्रों के नेताओं से कांग्रेस ने मांगा जवाब

News Desk
Last updated: 2025/12/01 at 3:24 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

यूके ट्रिपल एससी स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक के एक महीना पूरा होने पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने जहां एक तरफ राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया वहीं पेपर लीक के खिलाफ़ आंदोलनरत परीक्षार्थियों व युवाओं का नेतृत्व करने वाले नेताओं को भी कठघरे में खड़ा किया। श्री धस्माना ने कहा कि पिछले माह सितंबर २१ को यूके ट्रिपल एससी स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक हुई थी और उसी दिन कांग्रेस ने अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए सरकार से पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने, लीक पेपर को निरस्त कर दुबारा पेपर करवाने और यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की थी और इन तीनों मुद्दों पर पार्टी ने राज्य व्यापी आंदोलन शुरू किया था।

श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन और युवा छात्र व परीक्षार्थियों के आक्रोश को देखते हुए सरकार के मुखिया छात्रों के आंदोलन धरना स्थल पहुंचे और सीबीआई जांच कराने के लिए संस्तुति करने की घोषणा की व एक एकल सदस्य न्यायिक आयोग जस्टिस यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में गठित किया जिसने अगले दिन से ही कार्य करना शुरू कर दिया और अपनी रिपोर्ट कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री को सौंप दी और उसी दिन सीएम ने संस्तुति यूके ट्रिपल एससी को कार्यवाही के लिए भेज दी और उसी दी यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष ने परीक्षा निरस्त करने की घोषणा कर दी और फिर परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई।

श्री धस्माना ने कहा कि जो सरकार पहले आठ दिन तक पेपर लीक होना स्वीकार हो नहीं कर रही थी और कांग्रेस पर युवाओं छात्रों और राज्यवासियों को गुमराह करने का आरोप लगा रही थी। जो सरकार और पूरी भाजपा आंदोलन को कांग्रेस प्रेरित , देश विरोधी , सनातन विरोधी, टुकड़े टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सल का आंदोलन बता रही थी उनके सुर एकदम बदल गए और मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच की संस्तुति , एकल आयोग की सिफारिश पर पेपर रद्द करने और नई तिथि घोषित होते ही युवा छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता सरकार का आभार व्यक्त करने लगे और सीएम को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सरकार की वाहवाही करने लगे।

TV7 Bharat

श्री धस्माना ने कहा कि आज जब पेपर लीक को पूरा एक महीना हो गया है और मुख्यमंत्री जी की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश को भी तेईस दिन बीत चुके हैं तब कांग्रेस और प्रदेश के नौजवानों बेरोजगारों व परीक्षार्थियों के में जो सबसे बड़ा सवाल है उसका उत्तर कांग्रेस सरकार से व युवा बेरोजगारों व परीक्षार्थियों का नेतृत्व करने वालों से पूछना चाहती है कि वे बताएं कि सीबीआई जांच का स्टेटस क्या है ? प्रदेश को बताया जाए कि नकल कराने वाले व पेपर लीक करने वालों का पर्दाफाश होगा या नहीं होगा ? और तीसरा सवाल कि परीक्षा पेपर लीक से साफ साफ मुकरने वाले यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को पद से हटाया जाएगा या नहीं? श्री धस्माना ने कहा कि ये तीनों सवाल बहुत महत्वपूर्ण हैं और उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में सक्रिय नकल माफिया व पेपर लीक रैकेट का पर्दाफाश होना जरूरी है जिसपे सरकार व आंदोलन से जुड़े नेता अब खामोश हैं।
श्री धस्माना ने कहा कि अगर राज्य के युवा बेरोजगार व परीक्षार्थियों को जल्द संतोषजनक जवाब सरकार से नहीं मिला तो कांग्रेस अपनी आगे के आंदोलन को रणनीति बनाएगी।

२. खजान दास व बिशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस के आरोपों पर लगाई मोहर
श्री धस्माना ने पत्रकारों के जवाब में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजपुर विधायक खजान दास को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस जो आरोप पिछले चार साल से लगा रही है उस पर आज श्री खजान दास ने मोहर लगाते हुए कांग्रेस के आरोप की पुष्टि कर दी है कि जिलों के प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में नहीं जा रहे हैं और यही हाल अधिकांश भाजपा विधायकों का है। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठतम विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल ने भी ऑन कैमरा इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश के अधिकारी मुख्यमंत्री व मंत्रियों के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि श्री चुफाल ने डीडीहाट टैक्सी स्टैंड के रिटेनिंग वाल के लिए जारी राशि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी जारी ना होने का उल्लेख करते हुए यह बात सार्वजनिक रूप से पत्रकारों व सोशल मीडिया में कही जो कांग्रेस के उस आरोप की पुष्टि करता है जिसमें राज्य में नौकरशाही के बेलगाम होने का आरोप कांग्रेस कई बार लगा चुकी है।

You Might Also Like

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक

Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें

Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान

प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, Suryakant Dhasmana Senior Vice President Organization State Congress Committee Uttarakhand, Uttarakhand Indian national congress, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next Article आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती, अब तक 600 छात्रों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक
State 20/03/2026
Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें
State 20/03/2026
Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन
State 20/03/2026
अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान
State 20/03/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?