रिपोर्ट: आकाश
हरिद्वार के गाजीवाली में रबी अल-अव्वल के जुलूस को रोका गया। तनाव के बाद पुलिस ने दूसरे रास्ते से गाजीवाली स्थित बालाजी धाम के पास ईद उल मिलाद के जुलूस को निकाला।
शुक्रवार को महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी के नेतृत्व में क्षेत्र के युवकों द्वारा रोके जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। युवकों का आरोप था कि जुलूस बिना अनुमति के इस रास्ते से लाया जा रहा था, जबकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जुलूस को दूसरे रास्ते से आगे बढ़ाया।