आम आदमी पार्टी में इस वक्त बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है. पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह सहित 7 सांसद BJP में शामिल होने जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा ने इसका ऐलान किया. राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे. प्रेस वार्ता कर सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे. बता दें कि, ये सभी राज्यसभा में आप के सांसद हैं. आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं. यानी अब आप के दो तिहाई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.
प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने दावा किया कि, आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे.
आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं.