By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप; औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू, 17 टीमें पहुंची
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप; औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू, 17 टीमें पहुंची
State

राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप; औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू, 17 टीमें पहुंची

News Desk
Last updated: 2026/02/13 at 10:00 AM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू हो गया है। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंची हैं। वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। टीमों ने पंजीकरण के बाद स्लोप पर अभ्यास भी किया।

औली में आज शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग स्लोप तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त बर्फ भी जमीं है।

जिन दो स्लोप पर स्कीइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर भरी जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग स्लोप को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

अपना सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए तैयार खिलाड़ी

– औली पहुंचे खिलाड़ियों ने स्लोप की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। हिमाचल से आई निताशा मेहर ने बताया कि वे स्कीइंग माउंटेनियरिंग में प्रतिभाग करेंगी। मेडल लाने के लिए पूरे जोश के साथ मेहनत करुंगी। औली की ढलानों में खेलना बेहद रोमांचकारी होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हूं

उड़ीसा टीम की रंजीता बोहरा का कहना है कि उड़ीसा मैदानी क्षेत्र है। मुझे स्कीइंग के अभ्यास के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है। वर्ष 2021 में भी औली में स्कीइंग में प्रतिभाग कर चुकी हूं। औली चारों ओर से बर्फ की चोटियों और जंगल से घिरा हुआ खूबसूरत स्थल है। इसको और अधिक विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पंजाब से आए अजय ठाकुर ने कहा कि वह खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जम्मू कश्मीर के वशीम भट का कहना है कि अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करुंगा।

आयोजकों ने लिया जायजा

– खेलों के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अजय भट्ट, सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल, आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, जीएमवीएन के प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रदीप शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं, विकेश डिमरी आदि ने औली में स्लोप सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इसमें सुरक्षा, तकनीकी मानकों, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।

यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग

– प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित 17 टीमें पहुंची हैं।

ये खेल होंगे आयोजित

– 13 फरवरी सुबह उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकल स्कीइंग डेमोस्ट्रेशन, आईटीबीपी स्की एंड रेस्क्यू डेमोस्ट्रेशन,

– 14 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड-जाइंट सलालोम

– 15 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड सलालोम, स्की माउंट्रेनियंग स्प्रिंट,

16 फरवरी पुरस्कार वितरण और समापन समारोह

विंटर कार्निवल में होने वाले आयोजन

– औली में राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतियोगिताओं के साथ ही विंटर कार्निवल का भी आयोजन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विंटर कॉर्निवाल में पांडवास ग्रुप की प्रस्तुति, लोक गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति, स्नो शू रेस (महिला तीन व पुरुष पांच किमी), स्नो मैराथन, बच्चों का स्नो गेम, योगा इन स्नो, नाइट स्कीइंग।

औली में उमड़े पर्यटक व खेल प्रेमी

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और विंटर कार्निवल को देखने के लिए खेल प्रेमी और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटने लग गए हैं। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच गए हैं। हालांकि जीएमवीएन के निचले क्षेत्र में बर्फ पिघल गयी है, लेकिन ऊपरी क्षेत्र में अभी अच्छी बर्फ है, जिसमें पर्यटक लुत्फ उठाते नजर आए। पर्यटक खेल और विंटर कार्निवल को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। नोएडा से आए दलीप और सुनीता का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां खेल और कार्निवल देखने का भी मौका मिलेगा।

 

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, The excitement of the skiing slopes in Auli has begun today. Seventeen teams have arrived in Auli to participate. Organizers have fully prepared the slopes, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत
Next Article ऋषिकेश–मसूरी में सीलिंग व ध्वस्तीकरण अभियान तेज, अवैध बहुमंजिला भवन का ध्वस्तीकरण, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर शिकंजा

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?