By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा” – हरीश रावत
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा” – हरीश रावत
State

शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा” – हरीश रावत

News Desk
Last updated: 2025/09/07 at 9:21 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह देहरादून में गौरा देवी शिक्षक सम्मान समिति द्वारा जनपद देहरादून के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी एवं विशिष्ट अतिथि महावीर सिंह रावत पूर्व राज्य मंत्री , और शीशपाल सिंह बिष्ट प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महान दार्शनिक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया तथा चिपको वूमन गौरा देवी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय की डाॅकोमेन्ट्री भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के संयोजक श्री महेन्द्र सिंह “नेगी गुरूजी“ एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का बैंज अलंकरण माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भैट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों श्री रामसिंह चौहान अध्यक्ष राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघए श्री सतीश घिल्डियाल प्रदेश संरक्षक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघए श्री विपिन मेहता मीडिया प्रभारी श्री सूरज मंद्रवाल अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघए देहरादून श्री अश्विनी भट्ट जिला मंत्री देहरादून अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल नौटियाल, मंत्री विजय पाल जगवान,उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, शिक्षक नेता सुभाष झिलडियाल, जनपद मंत्री रा0 शि0 स0 अर्जुन पंवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत जी का पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी एवं महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा कि गुरू ही अपने शिष्य को ईश्वर का ज्ञान कराता है। गुरु की कृपा के बिना जीवन की सार्थकता अकल्पनीय है। किसी शिष्य के पास सब कुछ होने के बाद भी अगर उसे गुरु की कृपा की आकांक्षा नहीं है तो उसे अपने जीवन में पूर्णता की अनुभूति नहीं हो सकती। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरु को दिया है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त शिक्षकों को यह आश्वासन दिया कि टी ई टी परीक्षा के वर्तमान हालातों से किसी भी शिक्षक का अहित नही होने दिया जाएगा क्योंकि पूर्व से नियुक्त शिक्षक तद्समय की नियमावली के अनुसार नियुक्त हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जी ने अपनी वाकपटुता से शिक्षकों का दिल जीत लिया और कई बार उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओं से तालिया बजवा दी।

गुरू के अंदर मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने की सामर्थ्य होती है गुरु ही अपने शिष्य का ईश्वर से साक्षात्कार कराता है।

 

कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के वो दीपक है जो अंधेरे में हमें ज्ञान का प्रकाश दिखाते हैं। वे न केवल हमें किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन के मूल्योंए नैतिकता और आत्मविश्वास को भी सिखाते हैं। एक शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को निखारता है हमें सपनों को हकीकत में बदलने की प्रेरणा देता है और समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। एक आदर्श शिक्षक से ही आदर्श समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा लगभग 500 शिक्षकों का सम्मान किया गया जिन में मुख्य रूप से निम्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया उच्च प्राथमिक विद्यालयों से श्रीमती अंजना राणा, विजया शर्मा, धर्मेन्द्र पंवार, अमिता रावत, पुष्पा मधवाल, गीता सिंधवाल, अर्चना ठाकुर,उर्मिला उनियाल, मंजू नेगी, कुंवर सिंह पुंडीर, दीपा सेमवाल, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों से श्रीमती शोभा जुगराण, श्री रविंद्र भट्ट, श्री अवधेश बहुगुणा, श्रीमती पूनम राजपूत, श्री नरेंद्र सिंह, श्री दिनेश डोबरियाल, नीरज वर्मा, कुलदीप जोशी,विनोद पांडे एवं विजय भट्ट सहित श्री अनुराग चैहान, प्रशांत सकलानी, विनोद असवाल, लक्ष्मण सोलंकी, लक्ष्मीकांत चैहान, संजय मखलोगा, मनोज पयाल, होशियार सिह पुण्डीर, अनिल पाल आदि 400 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम के संयोजक श्री महेन्द्र सिंह नेगी द्वारा यह आयोजन करने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश घिल्डियाल प्रदेश संरक्षक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा किया गया।

You Might Also Like

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक

Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें

Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान

प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, former Chief Minister Harish Rawat, on 7th September 2025, Stay tuned to recent news, teachers of Dehradun district were honored by Gaura Devi Shikshak Samman Samiti, Today, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article सूतक काल शुरू, चारों धाम के कपाट बंद, हरकी पैड़ी पर दोपहर में ही हुई सांध्यकालीन गंगा आरती
Next Article पूर्व कुलपति से 1.47 करोड़ रुपये की ठगी में दिल्ली से दो और गिरफ्तार, कई लोगाें को बनाया शिकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक
State 20/03/2026
Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें
State 20/03/2026
Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन
State 20/03/2026
अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान
State 20/03/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?