रिपोर्ट: आकाश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास हेलीपैड पर जा रहे दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया। मंत्री एसपी सिटी पर भड़क उठे और नाराजगी जताते हुए माफी मांगने की बात पर अड़ गए। इसके बाद एचआरडीए सचिव ने उन्हें किसी तरह मनाया। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर गुरुकुल कांगड़ी विवि के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। इसी बीच भाजपा नेता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। इस बीच दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि जैसे ही आगे बढ़े तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर वह एसपी पर बिफर गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एचआरडीए सचिव उन्हें मनाते हुए कह रहे हैं मैं माफी मांगता हूं, लेकिन दर्जाधारी मंत्री कहते हैं कि नहीं एसपी माफी मांगेंगे। हालांकि बाद में अफसरों ने उन्हें किसी तरह मना लिया। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी के पदाधिकारियों को सीएम के हेलीपैड पर जाने से रोकने के इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।