By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: हमारी बच्ची चलकर आई थी…आपने हमें उसकी लाश दी, लाडली के ताऊ का दर्द; छलकीं लोगों की आंखें
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > हमारी बच्ची चलकर आई थी…आपने हमें उसकी लाश दी, लाडली के ताऊ का दर्द; छलकीं लोगों की आंखें
State

हमारी बच्ची चलकर आई थी…आपने हमें उसकी लाश दी, लाडली के ताऊ का दर्द; छलकीं लोगों की आंखें

News Desk
Last updated: 2025/09/19 at 11:27 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

हमारी बच्ची पिथौरागढ़ से चलकर हंसी-खुशी हल्द्वानी आई थी। आपने हमें उसकी लाश लाकर दी। बेटी के शरीर पर सिगरेट से दागे हुए निशान आज भी हमारे दिल को जला देते हैं। अगर हम अपनी बेटी को न्याय दिलाए बगैर मर गए तो प्रदेश की हर बेटी का यही हश्र होगा…।”” जनसभा के दौरान लाडली के ताऊ के इन शब्दों ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दी। इसके बाद सबने एक स्वर में बेटी हम शर्मिंदा हैं तेरी कातिल जिंदा हैं के नारे लगाए।

क्या उत्तराखंड में कोई काबिल वकील नहीं

लाडली की ताऊ ने कहा कि जब उनकी बेटी की निर्मम हत्या हुई तब कांग्रेस की सरकार को झुकना पड़ा था। लाडली के साथ पूरा कुमाऊं खड़ा हो गया था। हरीश रावत ने उन्हें मदद के लिए तीन लाख का चेक भेजा जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या उत्तराखंड में कोई काबिल वकील नहीं हैं जो मध्यप्रदेश से केस लड़ने के लिए वकील लाने पड़ रहे हैं। सरकारी वकील बनाने के लिए राज्य में परीक्षाएं होनी चाहिए ताकि कोई सेटिंग-गेटिंग से नेता की पत्नी व बच्चे वकील न बन पाएं। यदि ऐसा नहीं होगा तो हर केस में आरोपी छूटते रहेंगे।

 

 

 

सरकार पर आंदोलन तोड़ने की कोशिश का आरोप

लाडली के ताऊ ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन तोड़ने की कोशिश कर रही है जबकि जरूरत है कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए। लाडली के ताऊ ने यह तक कह दिया कि सत्ताधारी पार्टी का कोई नेता बेटी के समर्थन में नहीं पहुंचा। कहा कि कहीं कोई भाजपा का नेता तो हत्यारा नहीं है। अगर नहीं है तो उन्हें आने में क्या परेशानी है। एक सत्ताधारी विधायक का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के लिए आज खड़े क्यों नहीं हैं। लाडली की हत्या अख्तर अली ने नहीं की तो फिर हत्यारा कौन था।

पुलिस से धक्का-मुक्की, महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठीं

लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ पैर फूलने लगे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ज्ञापन लेने के लिए बुद्धपार्क पहुंच रहे हैं तो वे नहीं माने। भीड़ ने जुलूस निकालने की तैयारी की तो पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे लोग भड़क गए। पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत गेट के ऊपर चढ़े और उसे फांदकर बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस को मजबूरन गेट खोलना पड़ा। इस दौरान भीड़ की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। साथ ही बाहर निकलीं कुछ महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

 

किरकिरी के बाद समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी नेता

बुद्धपार्क में जनसभा के दौरान लोगों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि कोई उन्हें समर्थन देने नहीं आया। जैसे ही जुलूस सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के लिए निकला तो कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर अपना समर्थन दिया और इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ा होने की बात कही। यहां ललित जोशी भी नजर आए। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये था पूरा मामला

नवंबर 2014 में पिथौरागढ़ से लाडली परिवार के साथ हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। शीशमहल स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित समारोह से छह साल की मासूम अचानक से लापता हो गई। छह दिन बाद उसका शव गौला नदी से बरामद हुआ। जांच में पता चला कि टॉफी का लालच देकर मासूम को अगवा किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से पूरा कुमाऊं दहल गया और लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा निकाला। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अख्तर अली को चंडीगढ़ से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर प्रेमपाल और जूनियर मसीह को गिरफ्तार किया गया। मार्च 2016 में हल्द्वानी की एडीजे स्पेशल कोर्ट ने अख्तर अली को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का दोषी करार देकर फांंसी की सजा सुनाई। प्रेमपाल को पांच साल की सजा सुनाई गई। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। छह दिन पहले सुप्रीम आदेश में अख्तर को बरी कर दिया गया

 

 

अंकिता भंडारी और योगा ट्रेनर के लिए भी न्याय की मांग

लाडली को इंसाफ दिलाने के लिए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत के अलावा हल्द्वानी से भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों के हाथों में रिव्यू पिटीशन लिखे पोस्टर थे। अंकित भंडारी और हल्द्वानी की योगा ट्रेनर को न्याय दिलाने की मांग के साथ ही महिला उत्पीड़न बंद करो के पोस्टर लेकर भी लोग पहुंचे थे।

 

You Might Also Like

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू

सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी

TAGGED: Adventure, Crime against women, Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, Uttarakhand government, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम
Next Article सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा
State 26/04/2026
बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू
State 26/04/2026
सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप
State 26/04/2026
Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
State 26/04/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?