शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र आई केंद्रीय मंत्री Smriti Irani उस समय भड़क गई जब संसदीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामदैपुर गांव में चौपाल लगाने के दौरान एक बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक उनके पास अपना दुखड़ा लेकर आया जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री और अपनी सांसद स्मृति ईरानी जी को बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक उनके बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे है और वह कई महीनो से अपने पैसे के लिए 72 साल की उम्र में चक्कर लगा रहे हैं.
DIOS को लगायी फटकार!
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने डीआईओएस साहब को फोन लगाकर कहा कि कृपया कर में बुजुर्ग शिक्षक की मदद करें और उनका बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द कारण इस दौरान डीआईओएस साहब स्मृति ईरानी जी से फोन पर ही हाजिर जवाबी करते रहे जिस पर स्मृति ईरानी जी को गुस्सा आया उन्होंने सब को बोला कि जब आप अपने सांसद से 10 मिनट तक फोन पर बहस कर सकते हैं तो इस 72 साल के व्यक्ति को कितना परेशान कर रहे होंगे यह तो मैं सोच कर ही परेशान होती हूं माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय योगी जी का सिर्फ एक ही लक्ष्य के लोगों की मदद हो सके और आप बेवजह इनको परेशान कर रहे हो, अगर आप ऐसा करोगे तो यह गलत है ।
Smriti Irani अमेठी से सांसद!
अपने पाठकों को बताते चलें 2019 के लोकसभा इलेक्शन में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव हार दिया था ,अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है l एक लोग इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद पूरे देश में स्मृति ईरानी बड़े नेता के तौर पर अपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ खास मंत्रियों में से एक रही l नरेंद्र मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्रियों को एवं क्षेत्रीय सांसदों को जन पंचायत लगाना लोगों के बीच जाने के निर्देश पार्टी से मिलते रहते हैं उसी के तहत स्मृति ईरानी ने यह जन पंचायत लगाई थी जहां बुजुर्ग अध्यापक में आकर शिकायत की तो तुरंत स्मृति ईरानी एक्शन पर आ गई और दी DIOS को तगड़ी फटकार लगा दी I
Also Read- UP Police Recruitment 2023:नए साल से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा!