आपने अक्सर ही कई क्रिमिनल माइंडसेट वाले लोगों के बारे में पढ़ा-सुना होगा। बहुत ही किस्से ऐसे भी होते हैं जो इंसानी समझ से काफी परे होते हैं। इसी कड़ी में Goa से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीते सोमवार गोवा पुलिस ने एक ऐसी माँ को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही 4 साल के बच्चे की जान ले ली। यही नही अपने बच्चे को मार कर वो महिला उसकी लाश लेकर घूमती रही और किसी को भनक तक नही लगने दी। आइये बताते हैं आपको क्या है पूरा मामला।

कातिल माँ घूमती रही बेटे की लाश लेकर!
दरअसल बेंगलुरु स्थित एक AI कंपनी की सीईओ सूचना सेठ को गोवा पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ़्तार। महिला को अपने ही 4 वर्षीय बेटे को जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को पुलिस ने गोवा से करीब 200 किलोमीटर दूर कर्नाटक राज्य से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें की सूचना सेठ ने शनिवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक लक्जरी अपार्टमेंट में चेक इन किया था। कथित तौर पर हत्या को अंजाम देकर महिला ने सोमवार सुबह चेक आउट किया। बताया जा रहा है की इस दौरान उसने अपने बेटे की लाश को बैग में ठूसकर उसके साथ ही सफर करती रही।
ALSO READ: Bilkis Bano Case: ‘गुजरात सरकार का फैसला शक्ति का दुरुपयोग’- SC
Goa में की हत्या, फिर भागी कर्नाटक!
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कातिल महिला अपने पति से “अलगावपूर्ण संबंध” में थी। 2010 में आरोपी सूचना सेठ ने वेंकट रमन से शादी की थी। शादी के 9 साल बाद उन्हें बेटा हुआ। बेटे के जन्म के 1 साल बाद 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अदालत ने पिता को हर रविवार अपने बेटे से मिलने का अधिकार दिया था। बताया गया है की पति से हुए तलाक के बाद वह अपने बेटे से भी चिढ़ने लगी थी। हालाँकि पुलिस अभी महिला से बेटे की हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें आरोपी महिला सूचना सेठ ‘द माइंडफुल एआई लैब’ की संस्थापक हैं। वह चार वर्षों से अधिक समय से उस संगठन का नेतृत्व कर रही हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता में प्रगति पर केंद्रित है।