Noida Authority ने बडी कारवाई करते हुए सेक्टर 44 में भूमाफ़िया से ज़मीन खाली कराई है। जमीन का मूल्य लगभग 15 करोड़ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नोएडा अथॉरिटी जमीनों पर जो कब्जे को रखी है ,उनको खाली करने का काम कर रही है । उसी कड़ी में आज सेक्टर 44 पर अवैध कब्ज को अथॉरिटी के द्वारा बुलडोजर से ढाया गया ।
Noida सेक्टर 44 में था 3000 वर्गमीटर पर अवैध कब्जा
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, भूमाफ़िया ने 3000 वर्गमीटर ज़मीन पर अवैध बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर रखा था। प्राधिकरण के दस्ते ने बाउंड्री वॉल को नष्ट कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अथॉरिटी के अधिकारियों ने तुरंत वहीं बुलडोजर बुलाकर अवैध कब्जे को गिरवा दिया तथा चेतावनी दी के अगर दोबारा निर्माण किया गया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सदरपुरा गांव में कर रखा था कब्जा…
वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक राज कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के सेक्टर-44 के सदरपुर गांव में करीब तीन हजार वर्गमीटर जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित और कब्जा प्राप्त जमीन है। भूमाफिया ने इस जमीन के चारों ओर बाउंड्री करवाकर गेट लगा दिया था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है व करोड़ों रुपए की जमीन को कब्जा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कब्जा मुक्त कराई गई जमीन प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 में आवासीय श्रेणी में आती है जिस पर अवैध कब्जा कर लिया था अब नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कर लिया है।
Also Read:- नोएडा के छोटे और मझोले कारोबारियों को फायदा, अवैध लेनदेन पर लगेगी रोक, ग्रीन एनर्जी का विकास – बजट 2024https://tv7bharat.tv/noida-green-energy-budjet-2024/