By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली
State

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली

News Desk
Last updated: 2025/09/04 at 10:29 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बृहस्पतिवार को देहरादून वन मुख्यालय के मंथन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ जनहित में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

 

सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम खनिज क्षेत्र कल्याण, पीएम कौशल विकास, पीएम रोजगार सृजन, श्रम पोर्टल, मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय, पीएम आवास ग्रामीण, खेलो इंडिया, दूरसंचार अवसंरचना, पीएम मत्स्य संपदा, स्मार्ट सिटी, पीएम जनधन, सुकन्या समृद्धि, सांसद निधि, सांसद आदर्श ग्राम आदि केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित में आपसी समन्वय से विकास कार्याे को गति प्रदान करने  को कहा।

 

दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिशा की बैठक में प्रतिभाग न करने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक से गायब रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत भी दी। नवादा में मोबाइल टावर की मांग पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। आईटीडीए को तहसील चकराता और विकास नगर में स्वान नेटवर्क की व्यवस्था हेतु शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

 

खनन न्यास निधि की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सहित अन्य छोटी-छोटी विकास योजनाएं एवं जरूरतों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। सांसद ने लघु सिंचाई विभाग को सांसद निधि के तहत अपूर्ण 05 योजनाओं का आंगणन शीघ्र तैयार करने और वर्षात के बाद तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग ने जिन लाभार्थियों को कृषि यंत्र और औद्यानिक उपकरण वितरण किए है, उन सभी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध की जाए। मत्स्य विभाग को विकासनगर व डोईवाला में वर्षवार मत्स्य उत्पादन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मत्स्य और मुर्गी पालन के लिए समेकित योजनाओं पर काम किया जाए।

 

खेलों इंडिया कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिला स्तर पर समिति गठित करते हुए खिलाड़ियों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। खिलाडियों को उचित खेल सुविधाएं मुहैया करें। प्रतिभावान खिलाड़ियों की काउंसलिंग की जाए। खिलाड़ियों को ओलंपिक में सम्मिलित खेलों का प्रशिक्षण दें।

 

सांसद ने सड़क दुर्घटनाओं पर चितां व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने आरटीओ को स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार प्रसार किया जाए। सांसद ने निर्देश दिए कि केंद्र पोषित सभी योजनाओं के लक्ष्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याओं को प्रस्तुत किया और उनके समाधान पर चर्चा की।

 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने जिले में केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से मा0 सांसद को अवगत कराया। बताया कि उज्जवला योजना के तहत 54286 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 780 कार्याे में से 480 पूर्ण, 296 प्रगति पर है। भारत नेट के तहत 209 ग्राम पंचायत में से 188 जीपी को आच्छादित कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी के 21 में से 20 कार्य पूर्ण हो गए है। सांसद आदर्श ग्रामों में वीडीपी में कुल 448 स्वीकृत कार्याे में से 385 पूर्ण, 07 प्रगति पर और 56 कार्य अभी शुरू होने है। पीएम आवास ग्रामीण के तहत कुल 12754 घरों का सर्वेक्षण किया गया।

 

दिशा की बैठक में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक रायपुर उमेश  शर्मा  काऊ, विधायक डोईवाला ब्रजभूषण गैरोला, विधायक कैंट सविता कपूर, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभारी वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य सहित जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, Dehradun DM Savin Bansal, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में आपदा से 5700 करोड़ का नुकसान, केंद्र सरकार से मांगा आर्थिक पैकेज
Next Article रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बना उत्तराखण्ड : कृषि मंत्री गणेश जोशी

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?