By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: ऊर्जा निगम के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > ऊर्जा निगम के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा
State

ऊर्जा निगम के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा

News Desk
Last updated: 2025/09/09 at 10:12 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में काम कर रहे उपनल कर्मचारियों को अब 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उपनल के समझौते के तहत सभी कर्मचारियों के खाते पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाए जा रहे हैं। बैंक उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी देगा।

 

 

 

उपनल और पीएनबी के बीच पिछले साल सितंबर में अनुबंध हुआ था। इसके तहत उपनल कर्मचारियों के मानदेय खाते पीएनबी में खुलने पर उन्हें विभिन्न लाभ दिए जाएंगे। उपनल कर्मचारियों को पीएनबी की ओर से 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा, जिसकी एकमुश्त धनराशि मृतक के आश्रितों को प्रदान की जाएगी। एक वित्तीय वर्ष के अंतराल में कार्मिकों का उनके वेतन के हिसाब से 40 से 100 चेक लीफ की सुविधा बिना किसी शुल्क मिलेगी। दो से पांच आरटीजीएस, एनईएफटी या डिमांड ड्राफ्ट सालभर में निशुल्क बना सकेंगे। मकान, वाहन या व्यक्तिगत ऋण लेने पर बैंक प्रॉसेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट और बोनांजा ऑफर के तहत 100 प्रतिशत तक की छूट देगा

 

 

 

पीएनबी में खाते खुलने के बाद सभी उपनल कार्मिकों को माहवार वेतन मिलेगा। अगर दो माह से अधिक वेतन भुगतान किया गया तो तीसरे माह उस कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा जैसे लाभ से वंचित किया जा सकता है। उपनल के माध्यम से जो पूर्व सैनिक काम कर रहे हैं, उन्हें पेंशन खाते पीएनबी में ट्रांसफर कराने पर पेंशन बीमा (रक्षक प्लस योजना) के तहत अनुमन्य लाभ मिलेंगे।

 

 

 

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि उपनल के पत्र के आधार पर प्रक्रिया शुरू की गई है। उपनलकर्मियों के खाते पीएनबी में होने पर उन्हें कई लाभ मिलेंगे। यूपीसीएल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक ने इस संबंध में सभी मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर दिया है।

 

वेतन के हिसाब से कर्मचारियों की श्रेणी

उपनल-पीएनबी के अनुबंध में वेतन के हिसाब से उपनल कर्मचारियों का श्रेणीकरण किया गया है। 10,000 से 25,000 रुपये वाले सिल्वर-25 श्रेणी, 25,001-50,000 रुपये वेतन वालों को गोल्ड-50, 50,001-1,00,000 रुपये वालों को प्रीमियम-100, 1,00,001-2,00,000 रुपये वालों को प्लेटिनम-200, 2,00,001 से ऊपर वालों को टाइटेनियम श्रेणी में रखा गया है। दुर्घटना बीमा तो सभी को मिलेगा, लेकिन श्रेणी के हिसाब से अन्य सेवाओं को बांट दिया गया है

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, employees of UPNL working in Uttarakhand Power Corporation Limited (UPCL) will now get the benefit of accident insurance of Rs 50 lakh, Stay tuned to recent news, UPCL Executive Director (Human Resources) Dr. RJ Malik, UPCL MD Anil Kumar, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article महंगा हुआ केदारनाथ धाम के लिए हवाई सफर, किराये में इतने फीसदी की हुई बढ़ोतरी
Next Article उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य पखवाड़ा” बनेगा जनआंदोलन

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?