By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: एसओ की करतूत से पुलिस पर दाग…नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल निलंबित, मुकदमा भी दर्ज
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > एसओ की करतूत से पुलिस पर दाग…नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल निलंबित, मुकदमा भी दर्ज
State

एसओ की करतूत से पुलिस पर दाग…नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल निलंबित, मुकदमा भी दर्ज

News Desk
Last updated: 2025/12/01 at 12:31 PM
News Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

शहर के पॉस इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। एसएसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए रात में थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और उनका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि सादे कपड़ों में शैंकी कुमार दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठे हैं। उन्हें लोग घेरने लगे तो वह उठकर जाने लगे, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे।

घटना के वक्त थे ऑन ड्यूटी
इसी दौरान चीता लिखी बाइक से कुछ पुलिसकर्मी आए और उन्हें साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। एसओ शैंकी सादे कपड़ों में हैं और जिस दौरान उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मारी उस वक्त वह ऑन ड्यूटी थे।

थाने में उनकी रवानगी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

कानून सबके लिए बराबर
राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उनके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है। जो भी कानून तोड़ेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी

TV7 Bharat

You Might Also Like

उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर: त्योहार सुरक्षा

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

देहरादून काजल हत्याकांड: तलाक से पहले पति ने पत्नी को मारी सिर में गोली, फरार

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

TAGGED: At around 9:30 pm, Daily news feed, Daily news updates, Dehradun SSP ajay singh, hit three vehicles one after the other, in the posh Rajpur area of ​​the city, intoxicated, the station house officer (SHO) of Rajpur police station, Uttarakhand latest news, Uttarakhand police
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद, द्वितीय केदार की तिथि भी घोषित
Next Article रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-शहीद स्थल का किया जाएगा री-डेवलपमेंट

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?