By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: प्रभारी मंत्री ने की आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > प्रभारी मंत्री ने की आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
State

प्रभारी मंत्री ने की आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा

News Desk
Last updated: 2025/12/01 at 2:44 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आपदा के समय विभागीय स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री श्री बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र की अवधि में जनपद में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने जनपद में प्रभावित सड़कों सहित, सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य व अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मानसून सत्र में आपदा के दौरान अधिकारियों की कार्यकुशलता व तत्परता की सराहना भी की। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि जिन योजनाओं के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं उन पर स्थानीय विधायकों से लगातार संपर्क कर योजना को स्वीकृत कराने का भरसक प्रयास किया जाए। कहा कि आपदा से प्रभावित अथवा पीड़ितों को मानकों के अनुरूप यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ ही मानवता का भी परिचय दिया जाना आवश्यक है।

हर आपदा पीड़ित को आवश्यता के अनुसार लाभान्वित करना ध्येय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से ही योजनाओं को वास्तव में धरातल पर उतारा जा सकता है। इससे पूर्व उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ की मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग सहित मक्कू मोटर मार्ग व लोनिवि रुद्रप्रयाग की बिजराकोट मोटर मार्ग का कार्य यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।

TV7 Bharat
रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत ऐसे बहुत से मोटर मार्ग हैं जो बनकर तैयार तो हैं लेकिन पुल निर्माण का कार्य ब्रिज एंड रूफ एजेंसी को देने से मोटर मार्ग उपयोग में नहीं आ पाए हैं इसका कारण उक्त पुल निर्माण एजेंसी के द्वारा पुल निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। वहीं उन्होंने जवाड़ी-बाईपास, सिरोहबगड़ को लेकर भी अधिकारियों को सुझाव दिया कि आगामी यात्रा के दृष्टिगत उक्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर जल्द ही सुरक्षित पुर्निर्माण कार्य किया जाना आवश्यक है। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने आपदा के बाद क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के निर्माण व जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामप्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार, सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित अन्य विभागीय अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायर फिर चाकू से वार

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, held a meeting with district-level officials on Sunday regarding assets damaged by the disaster and areas affected by the disaster, Minister-in-Charge Mr. Saurabh Bahuguna, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news, who was on a visit to the district

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा सरकार सूचना के अधिकार को कर रही कमज़ोर, उत्तराखंड कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
Next Article सहकार से समृद्धि” के विज़न को साकार कर रहा उत्तराखंड — सुबोध उनियाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

दिल्ली ट्रैफिक चालान नियम
दिल्ली में ट्रैफिक चालान के नए नियमों पर वकीलों का विरोध, आज कोर्ट से रहेंगे दूर
Delhi News 21/09/2026
काला जठेड़ी 6 घंटे की पैरोल पर पहुंचा घर
6 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचा काला जठेड़ी, जुड़वां बेटियों का नामकरण
Haryana 21/09/2026
AI को लेकर बराक ओबामा की चेतावनी
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित बराक ओबामा? खुद सीखने वाली मशीनों पर कही बड़ी बात
Technology 21/09/2026
बागपत दोहरा हत्याकांड के आरोपी महंत नरेशनाथ की गिरफ्तारी
मंदिर परिसर में दफन मिले दो शव, बागपत का महंत कोलकाता से गिरफ्तार
Uttar Pradesh 21/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?