By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: विवादों की सवारी करने वाले एसएसपी मीणा का तबादला, छोड़ गए बदनामी की विरासत; नए SSP के सामने ये चुनौती
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > विवादों की सवारी करने वाले एसएसपी मीणा का तबादला, छोड़ गए बदनामी की विरासत; नए SSP के सामने ये चुनौती
State

विवादों की सवारी करने वाले एसएसपी मीणा का तबादला, छोड़ गए बदनामी की विरासत; नए SSP के सामने ये चुनौती

News Desk
Last updated: 2025/10/28 at 10:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

दो साल से ज्यादा के कार्यकाल जिले में होने के बाद नैनीताल एसएसपी पीएन मीणा का तबादला सतर्कता अधिष्ठान में एसपी के पद पर हो गया है। जिले में तैनाती के दौरान वह विवादों से सुर्खियों में बने रहे। बनभूलपुरा कांड हो या जिपं सदस्यों के अपहरण समेत अन्य मामलों में नैनीताल पुलिस की छवि प्रदेश ही नहीं देश भर में खराब हुई।
एसएसपी पीएन मीणा के कार्यकाल में फरवरी 2024 में हुए बनभूलपुरा कांड की आंच ने हल्द्वानी को देशभर में चर्चा में ला दिया। बनभूलपुरा दंगे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दंगाइयों पर गोली तक चलानी पड़ी थी। कर्फ्यू लगाने के बाद इलाके के हालात सामान्य हुए थे। मामले के कई आरोपी अब भी जेल में बंद हैं। बीते दिनों इनमें कई को जमानत मिलने पर भी पुलिस की विवेचना पर सवाल उठे थे। मई में नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पहाड़ की शांत वादियों का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। तब भी एसएसपी को स्थानीय लोगों ने निशाने पर लिया था। इसके बाद अगस्त में काठगोदाम क्षेत्र में मासूम बच्चे की गला काटकर हत्या के मामले इंसाफ के लिए परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के खिलाफ हल्लाबोल दिया था।

मामले के खुलासे में देरी पर पुलिस को किरकिरी झेलनी पड़ी थी। फिर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नैनीताल में जिपं सदस्यों के सरेआम अपहरण का मामला तो विधानसभा में भी गूंजा था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मामले में हाईकोर्ट ने एसएसपी को फटकार लगाते हुए कानून व्यवस्था बिगड़ने पर तल्ख टिप्पणी की थी। पंचायत चुनाव के दौरान शांत रहने वाले जिले में अपहरण और गोलीकांड के कारण पुलिस की साख पर बट्टा लगा।
2014 बैच के आईपीएस मंजूनाथ टीसी को जिले की कमान
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मंजूनाथ टीसी नैनीताल के नए एसएसपी होंगे। अब तक अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात रहे मंजूनाथ इससे पहले अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी रह चुके हैं। शुरुआती सेवा में आईआरबी द्वितीय के कमांडेंट के साथ ही पीएसी 40 बटालियन के कमांडेंट रहे मंजूनाथ सरल व सुलझे हुए आईपीएस माने जाते हैं। हरिद्वार में एसपी ट्रैफिक और अपराध का दायित्व संभाल चुके आईपीएस मंजूनाथ देहरादून में भी एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। माई सिटी रिपोर्टर
नए एसएसपी के सामने चुनौतियां
– शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और जाम।
– शहर के अंदर ही हिट एंड रन के केस बढ़ना।
– स्मैक और चरस तस्करी के मामले बढ़ना।
– शहर में आए दिन हो रही चोरियों को रोकना।

You Might Also Like

CM विजय के ‘पिता कहां हैं’ बयान पर BJP में घमासान, अन्नामलाई ने दी नसीहत

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचिंग के आरोपी को लगी गोली, दूसरा मौके से गिरफ्तार

मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट: 5 मिनट की देरी पर विवाद, फ्लैट में ले जाकर पीटने का आरोप

बरेली पुलिस लाइन में ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुए सम्मानित

Noida Mahak Murder Case: कमरा नंबर 13 से कटिहार तक पहुंची कहानी

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, SSP PN Meena has been transferred to the post of Superintendent of Police in the Vigilance Establishment, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी 30 को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैली, प्रमुख नेताओं को सौंपी गई प्रचार की जिम्मेदारी
Next Article हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं राष्ट्रपति, नया आकर्षण, आएंगे छह घोड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

तमिलनाडु राजनीति
CM विजय के ‘पिता कहां हैं’ बयान पर BJP में घमासान, अन्नामलाई ने दी नसीहत
State 15/08/2026
सीतापुर किशोरी मामला
सीतापुर में 4 दिन से लापता किशोरी का शव मिला, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
uttar-pradesh 15/08/2026
Awarapan 2 Box Office Collection
आवारापन 2 ने रचा इतिहास, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों की भी रही दमदार ओपनिंग
Entertainment 15/08/2026
कुर्मी वोटर
यूपी में कुर्मी वोटरों पर क्यों बढ़ा फोकस? BJP से सपा तक की नजर
Politics 15/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?