By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस पहले स्थान पर, मिले 93.46 अंक
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस पहले स्थान पर, मिले 93.46 अंक
State

इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस पहले स्थान पर, मिले 93.46 अंक

News Desk
Last updated: 2026/01/08 at 7:14 AM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट : आकाश

 

इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) 2.0 मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस पहले स्थान पर आई है। मित्र पुलिस ने यह मुकाम हरियाणा पुलिस को पछाड़कर पाया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को पुलिस प्रवक्ता आईजी कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा ने पत्रकार वार्ता में दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में एसडीआरएफ की सराहनीय भूमिका के बारे में भी बताया। एसडीआरएफ की टीम को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मेडल प्रदान किए हैं

आईजी मीणा ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर डिजिटल पुलिसिंग और न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण में अपनी अग्रणी भूमिका साबित की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से प्रकाशित सीसीटीएनएस-आईसीजेएस प्रगति डेशबोर्ड रिपोर्ट में उत्तराखंड पुलिस पहले स्थान पर रही। यह उपलब्धि राज्य पुलिस की तकनीकी दक्षता, तेजी से नई प्रणालियों को अपनाने की क्षमता और प्रदेश के सभी जिलों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईसीजेएस 2.0 को वर्ष 2026 में पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा है

इसके अंतर्गत राज्यों को पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल, फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट्स डाटा को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाना है। उत्तराखंड ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से अपना लिया है। वर्तमान में एनसीआरबी ने रिपोर्ट जारी की है उसमें उत्तराखंड को 93.46 अंक मिले हैं। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे हरियाणा को 93.41 और तीसरे स्थान पर असम पुलिस को 93.16 प्रतिशत अंक मिले हैं।

उत्तराखंड के सभी जिलों ने केस डायरी, चार्जशीट, डिजिटल साक्ष्य और न्यायिक प्रक्रियाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीआईजी कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी कानून व्यवस्था विशाखा अशोक भदाणे और कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी उपस्थित रहे।

प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी करने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

पटेलभवन में बृहस्पतिवार को प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी करने वाली एसडीआरएफ टीम को भी सम्मानित किया गया। आईजी मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के विशेष आग्रह पर उत्तराखंड एसडीआरएफ की कंपनी को ड्यूटी पर भेजा गया था। कमांडेंट एसडीआरएफ के नेतृत्व में 112 सदस्यीय दल 24 जनवरी से 27 फरवरी तक संगम में तैनात रहा। इस दौरान कई रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, लापता लोगों की सहायता आदि काम किए गए। इस टीम को उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडल प्रदान किए थे।

 

 

 

 

You Might Also Like

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक

Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें

Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान

प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, Police Spokesperson IG Law and Order Sunil Kumar Meena, Stay tuned to recent news, The Uttarakhand Police has secured the first position in the Inter-Operable Criminal Justice System (ICJS) 2.0 monthly rankings, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article FICCI FLO CONVENTION 2026
Next Article कृषि मंत्री गणेश जोशी गुवाहाटी के लिए रवाना, वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में करेंगे प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक
State 20/03/2026
Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें
State 20/03/2026
Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन
State 20/03/2026
अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान
State 20/03/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?