By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: सूबे के 19 प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरतः डाॅ. धन सिंह रावत
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > सूबे के 19 प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरतः डाॅ. धन सिंह रावत
State

सूबे के 19 प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरतः डाॅ. धन सिंह रावत

News Desk
Last updated: 2026/01/15 at 9:35 AM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

 

सूबे के प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत बदली नजर आयेगी। इन विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये रू0 4 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में अवस्थापना संरचना व भौतिक संसाधनों को मजबूत करने में जुटी है, ताकि प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्ना बनाया जा सके। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों के 19 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं कक्षा-कक्ष इत्यादि निर्माण कार्यों के लिये रू0 4 करोड़ 12 लाख की धनराशि मंजूर कर दी है। जिसमें पिथौरागढ़ जनपद के 5 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पौड़ी गढ़वाल के 10, ऊधमसिंह नगर 2 तथा रूद्रप्रयाग व अल्मोड़ा जनपद के 1-1 प्राथमिक विद्यालय शामिल है। जिनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैड़ाग्राम पिथौरागढ़ में निर्माण कार्य हेतु रू0 14.12 लाख, तिलढुकरी को 23.50 लाख, गोलमानू 11.50 लाख, कुनिया 15.40 लाख तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोराबंुगा में निर्माण कार्य हेतु 28 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पौड़ी जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुनियाल व प्राथमिक विद्यालय मोली में कक्षा-कक्ष, प्राधानाध्यापक कक्ष इत्यादि के लिये 16.53-16.53 लाख, प्राथमिक विद्यालय मलाऊं 21.87 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किमोली 25.56, जबारोली 22.83, चोपड़ा 27.88, पल्ली 26.13, तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बणगांव, प्राथमिक विद्यालय बणगांव तथा टांडियू में विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों के लिये 25.10-25.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सडासडिया में निर्माण कार्य हेतु 17.01 लाख तथा राजकीय आर्दश प्राथमिक विद्यालय चन्देली थारूपट्टी में मरम्मत एवं बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिये 23.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। रूदप्रयाग जिले के खण्डानऊ प्राथमिक विद्यालय के लिये 33.96 लाख तथा अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामासिंह के लिये 13.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। विभागीय मंत्री ने बताया कि इन प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिये राज्य सेक्टर के वृहद निर्माण मद से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही पेयजल निगम तथा ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि उक्त प्राथमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा ताकि समय पर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।

*बाॅक्स*

*देहरादून जिले के तीन प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प*

देहरादून जनपद के रायपुर ब्लाॅक अंतर्गत तीन राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के रू0 69.16 लाख के आंगणन को विद्यालय शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे ही है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुनवाला-2 में मरम्मत कार्य हेतु रू0 12.97 लाख, आराघर-2 के लिये 22.52 लाख तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आराघर धर्मपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये रू0 33.67 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था चयनित किया गया है। शीघ्र ही इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे।

You Might Also Like

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, State School Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat, Stay tuned to recent news, The appearance of 19 primary and upper primary schools under the state's primary education department will soon be transformed, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं आईटीबीपी के बीच सीमांत किसानों को पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा उपलब्ध करने हेतु समझौता ज्ञापन का शुभारंभ
Next Article एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

देहरादून काजल हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस टीम
देहरादून काजल हत्याकांड: तलाक से पहले पति ने पत्नी को मारी सिर में गोली, फरार
Uttarakhand 21/09/2026
नगांव उपचुनाव हिंसा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प
नगांव उपचुनाव हिंसा: प्रचार के दौरान भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, गाड़ियों पर पथराव
Politics 21/09/2026
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी
State 21/09/2026
जहीर खान सीएसके कोच बनने के बाद टीम के साथ
जहीर खान बने सीएसके के नए हेड कोच, 18 साल बाद बदला चेहरा
sports 21/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?