By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में
State

राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में

News Desk
Last updated: 2026/03/04 at 1:06 AM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

राजधानी कल होली के उल्लास में डूब जाएगी लेकिन उससे पहले ही हुड़दंग के मामले सामने आने लगे हैं। चकराता रोड पर पानी का गुब्बारा फेंकने पर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों पर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है।मामला इतना बढ़ा कि शहर कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी

दूसरी तरफ देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष भूपेश जोशी ने मस्जिद में होली मनाने का एलान किया तो पुलिस ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया। उधर, बजरंग दल ने मारपीट के मामलों में सोशल मीडिया में संगठन का नाम उछाले जाने पर शहर कोतवाली में शिकायत दी है

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम होलिका दहन की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी दौरान पानी के गुब्बारे फेंकने पर चकराता रोड में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार दीपक निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड अपने दोस्त अक्षय के साथ था। इसी दौरान उनका मनआनंद निवासी 145 लूनिया मोहल्ला के साथ पानी के गुब्बारे फेंकने पर विवाद हो गया।

आरोप है कि एक पक्ष ने आकर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थनापत्र दिए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मुचलका पाबंद कर सभी को छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

काली सेना के अध्यक्ष को किया नजरबंद

होली से ठीक पहले माहौल गरमाने की कोशिश पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मस्जिद में कार्यकर्ताओं के साथ रंग खेलने की चेतावनी देने वाले देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष भूपेश जोशी को देहरादून पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। रायपुर थानो स्थित उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

बजरंग दल ने दी शिकायत

शहर में होने वाले लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामलों में जानबूझकर बजरंग दल का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया पोर्टल्स के कुछ लोग जानबूझकर दल का नाम खराब करने की नीयत से ऐसे मामलों में दल का नाम घसीट रहे हैं जिससे उनका कोई मतलब ही नहीं है।

होली पर रहेगा सुरक्षा का सख्त पहरा

होली पर हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को तीन सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। पिछले वर्षों में हुए विवादों का अध्ययन कर संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।

You Might Also Like

यूपी सर्वोदय विद्यालय में शिक्षक कम, छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन

यूपी छात्र 1200 रुपये योजना: छात्रों को मदद, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 342 गिरफ्तार, 190 जेल भेजे

लखनऊ में गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर महिला के 267 ग्राम सोने के जेवर हड़पे,

गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान: ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, R.S. भाठ की दो टूक चेतावनी

TAGGED: announced that he would celebrate Holi at a mosque, but even before that, Daily news feed, Daily news updates, incidents of vandalism have begun to emerge, president of Devbhoomi Kali Sena, Stay tuned to recent news, The capital will be immersed in the joy of Holi tomorrow, the police placed him under house arrest., Uttarakhand latest news, Uttarakhand police, when Bhupesh Joshi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article होली से पहले चकराता रोड पर बवाल; पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट
Next Article उत्तराखंड बजट सत्र: यूसीसी समेत कई संशोधन विधेयक होंगे पेश, पक्ष-विपक्ष के विधायकों से मिले 580 से अधिक प्रश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

यूपी सर्वोदय विद्यालय शिक्षक कमी के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करते छात्र
यूपी सर्वोदय विद्यालय में शिक्षक कम, छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन
State 14/08/2026
यूपी छात्र 1200 रुपये योजना के तहत छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और शिक्षकों को कैशलेस इलाज
यूपी छात्र 1200 रुपये योजना: छात्रों को मदद, शिक्षकों को कैशलेस इलाज
State 14/08/2026
Muzaffarpur Police के विशेष अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस अधिकारी
मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 342 गिरफ्तार, 190 जेल भेजे
State 14/08/2026
कांग्रेस मेलोनी विवाद
कांग्रेस मेलोनी विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान, विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत
Politics 14/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?