By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप
State

सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप

News Desk
Last updated: 2026/04/26 at 10:00 AM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों, यूपीसीएल के सभी कर्मचारियों के आवासों पर लगे हुए स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड होंगे। वहीं, पूरे प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एकल उपभोक्ता एप होगा। शनिवार को यूपीसीएल पहुंचे केंद्रीय सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए

केंद्रीय सचिव अग्रवाल ने यूपीसीएल में आरडीएसएस योजना के तहत संचालित स्मार्ट मीटरिंग की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि प्रदेशभर में अदाणी और जीनस कंपनी के सहयोग से तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सचिव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सभी सरकारी अफसर, कर्मचारियों के आवास, कार्यालयों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाए। पूर्व में सभी प्रीपेड मीटर लगाने थे लेकिन विरोध के बीच इसे पोस्टपेड मोड में लगाया गया।

बैठक में अधिकारियों ने जब बताया कि वर्तमान में यूपीसीएल के एप के अलावा गढ़वाल मंडल में जीनस और कुमाऊं मंडल में अदाणी ग्रुप के अलग-अलग मोबाइल एप भी चल रहे हैं। सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का एकल उपभोक्ता एप बनाया जाए। ऐसा एप, जिससे हर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की पूरी जानकारी हासिल कर सके। वर्तमान में यूपीसीएल के एप पर कम और विस्तार से जानकारी कंपनियों के एप पर है। एक उपभोक्ता को दो-दो एप डाउनलोड करने पड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने दो से तीन दिन में बिल जारी होने पर संतोष भी जताया। केंद्रीय सचिव ने जीनस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह काबिल मानव संसाधन लेकर आएं। इससे पूर्व उन्होंने यूपीसीएल के डाटा सेंटर का निरीक्षण भी किया।

हानि कम करने की कवायद से दिखे संतुष्ट

केंद्रीय सचिव ऊर्जा प्रदेश में हानि में कमी के लिए हुई कवायद पर संतुष्ट दिखे। इसके लिए ऊर्जा निगमों के स्तर से नए सब स्टेशन बनाने, पुरानी लाइनें बदलने, कंडक्टर बदलने जैसे कई काम कराए जा रहे हैं।

15 साल के ऊर्जा संसाधन की भी समीक्षा

सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने तीनों ऊर्जा निगमों के 15 साल के ऊर्जा संसाधन प्लान की भी समीक्षा की। इसके तहत यूपीसीएल ने पांच साल तक 500 मेगावाट का इंतजाम कर लिया है। इन पांच वर्षों के भीतर ही 1320 मेगावाट कोयले की बिजली भी मिलनी शुरू हो जाएगा

 

You Might Also Like

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायर फिर चाकू से वार

TAGGED: as well as in the residences of all UPCL employees, Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, The smart meters currently installed in all government offices across Uttarakhand, Uttarakhand latest news, will now be converted to a prepaid mode.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
Next Article बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला - दो रेस्टोरेंट संचालकों पर FIR
गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला: खुद के रेस्टोरेंट पर खुद मंगाया ऑर्डर, 22 लाख की ठगी का शक
Ghaziabad News 19/09/2026
अहमदाबाद दहेज मामला - प्रिंसिपल पति पर पत्नी की FIR
अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप
State 19/09/2026
DUSU चुनाव परिणाम - ABVP की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष
DUSU चुनाव परिणाम: तीन पदों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय ने चौंकाया
Delhi News 19/09/2026
गिग इकॉनमी नौकरियां - त्योहारी सीजन में बढ़ती हायरिंग
गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे
NATIONAL 19/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?