By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे केरल नाम परिवर्तन बिल और NCDC संशोधन बिल
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे केरल नाम परिवर्तन बिल और NCDC संशोधन बिल
NATIONAL

अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे केरल नाम परिवर्तन बिल और NCDC संशोधन बिल

TV7BHARAT
Last updated: 2026/08/12 at 10:51 AM
TV7BHARAT
Share
3 Min Read
अमित शाह
अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे केरल नाम परिवर्तन बिल और NCDC संशोधन बिल
SHARE

अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे दो बिल, विपक्ष के सवालों का देंगे जवाब?

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दौर में आज राज्यसभा में विधायी कामकाज तेज रहने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्च सदन में दो अहम विधेयक विचार और पारित कराने के लिए पेश करेंगे — केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 और नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026।

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को राज्य विधानसभा पहले ही सर्वसम्मति से मंजूरी दे चुकी है। यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत तय प्रक्रिया का हिस्सा है। केंद्र सरकार ने फरवरी में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ने राज्य विधानसभा से राय मांगी थी। केरल विधानसभा ने जुलाई में विधेयक की सभी धाराओं को सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया था।

नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 भी आज राज्यसभा में आगे बढ़ाया जाएगा। यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है।

FCRA बिल पर भी नजर

इस बीच सबसे ज्यादा नजर FCRA संशोधन बिल, 2026 पर है। सरकार इस विवादित विधेयक को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजने पर विचार कर रही है। विपक्षी दलों की ओर से बिल को लेकर लगातार आपत्ति जताई जा रही है और कई दल इसे वापस लेने या JPC को भेजने की मांग कर चुके हैं।

विपक्ष के सवालों का क्या होगा?

सरकार और विपक्ष के बीच छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी टकराव बना हुआ है। सरकार ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए सहमति जताई है और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह के इस पर जवाब देने की बात भी सामने आई है।

लोकसभा में जहां विपक्ष के हंगामे के बीच कई विधेयक पारित हुए, वहीं राज्यसभा में आज का कामकाज इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि मॉनसून सत्र अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में सरकार लंबित विधायी एजेंडे को पूरा करने की कोशिश करेगी, जबकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

 यह भी पढ़ें : अतीक अहमद के बेटों ने ओवैसी को भेजा संदेश

You Might Also Like

हरभजन सिंह पंजाब नशा मुद्दे पर फिर मुखर, AAP पर बोला हमला- मुद्दा छिपाया नहीं जाएगा

प्रकाश राज वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा, SIR प्रक्रिया पर कसा तंज

दिल्ली हाई अलर्ट: स्वतंत्रता दिवस से पहले 19 आतंकियों के पोस्टर सड़कों पर चस्पा

‘4 मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी..’, बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी ने किया दावा

गुजरात में चुनावी महासंग्राम! निकाय चुनाव बना सत्ता का सेमी-फाइनल!

TAGGED: अमित शाह, केरल नाम परिवर्तन बिल, राज्यसभा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article अतीक अहमद बेटे ओवैसी संदेश अतीक अहमद के बेटों ने जेल लौटने से पहले ओवैसी को भेजा सलाम, AIMIM नेता शौकत अली से मुलाकात
Next Article Gen-Z Gen-Z को पीएम मोदी की सलाह, शॉर्टकट से रहें सावधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Gen-Z
Gen-Z को पीएम मोदी की सलाह, शॉर्टकट से रहें सावधान
Politics 12/08/2026
अतीक अहमद बेटे ओवैसी संदेश
अतीक अहमद के बेटों ने जेल लौटने से पहले ओवैसी को भेजा सलाम, AIMIM नेता शौकत अली से मुलाकात
Politics 12/08/2026
डिजिटल क्राइम पर सुप्रीम कोर्ट में 48 घंटे में राहत की मांग
रेप की धमकी से डीपफेक तक, डिजिटल क्राइम पर 48 घंटे में राहत की मांग
crime 11/08/2026
रूठिया परिवार ब्रिटिश सरकार कर्ज - 109 साल पुराना दावा, सीहोर मध्य प्रदेश
सीहोर रूठिया परिवार का ब्रिटिश सरकार पर 109 साल पुराना कर्ज, दादा ने दिए थे 35 हजार, अब पोतों ने मांगे पैसे
State 11/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?