By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स एनकाउंटर पर पिता बोले- ‘धन्यवाद अभी आधा है’, पत्नी ने रखी ये मांग
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स एनकाउंटर पर पिता बोले- ‘धन्यवाद अभी आधा है’, पत्नी ने रखी ये मांग
NATIONAL

अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स एनकाउंटर पर पिता बोले- ‘धन्यवाद अभी आधा है’, पत्नी ने रखी ये मांग

Meena Chauhan
Last updated: 2026/08/31 at 12:01 PM
Meena Chauhan
Share
3 Min Read
अंकित बालियान हत्याकांड के शूटर्स का शामली में पुलिस एनकाउंटर
अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य शूटर्स को मुठभेड़ में मार गिराया। (फाइल फोटो)
SHARE

हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस केस के दो मुख्य शूटर्स को शामली में एक मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद अंकित के परिवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें राहत भी है और आगे की मांगें भी।

Contents
सोमवार तड़के हुई मुठभेड़, दोनों शूटर्स ढेरपिता बोले- ‘यह धन्यवाद आधा है’बहन की मांग- भाई के नाम स्टेडियम और मूर्ति बनेपत्नी स्वाति की मुख्यमंत्री से अपीलजिम के बाहर हुई थी बर्बर हत्या

सोमवार तड़के हुई मुठभेड़, दोनों शूटर्स ढेर

शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अंकित बालियान की हत्या के बाद इलाके में सख्त नाकेबंदी के आदेश दिए गए थे। सोमवार तड़के करीब 4 बजे हिजाना थाने के SHO को करनाल की दिशा से आती एक मोटरसाइकिल संदिग्ध लगी, जिस पर दो बदमाश सवार थे। रोकने की कोशिश करते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने मन्ना मादरा पुल पर तैनात पुलिसबल पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए, जो अंकित हत्याकांड के मुख्य शूटर्स बताए जा रहे हैं।

पिता बोले- ‘यह धन्यवाद आधा है’

अंकित के पिता सतबीर बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस का आभार जताते हुए साफ किया कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि पूरे गैंग को खत्म करना जरूरी है और बाकी बचे दो आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। अंकित की मां ने भी बचे हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग दोहराई, साथ ही अपने दूसरे बेटे के लिए सरकारी नौकरी की गुजारिश की।

बहन की मांग- भाई के नाम स्टेडियम और मूर्ति बने

अंकित की बहन रीना ने भी सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन कहा कि जब तक सभी दोषी खत्म नहीं होते, परिवार को पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंकित परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे और अब बुजुर्ग माता-पिता का कोई सहारा नहीं बचा। उन्होंने मांग रखी कि परिवार को आर्थिक मदद के साथ नौकरी दी जाए और अंकित की याद में एक स्टेडियम बनवाकर उसमें उनकी मूर्ति स्थापित की जाए।

पत्नी स्वाति की मुख्यमंत्री से अपील

अंकित की पत्नी स्वाति बालियान ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है क्योंकि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार की आर्थिक स्थिति समझने की अपील की और बताया कि वह और उनका भाई दोनों बेरोजगार हैं, साथ ही परिवार पर कर्ज का बोझ भी है।

जिम के बाहर हुई थी बर्बर हत्या

गौरतलब है कि बीते बुधवार शाम शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर-सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

You Might Also Like

चिन्मय दास के आंसुओं से झकझोर उठे सनातनी, शुभेंदु अधिकारी ने उठाया बांग्लादेश में बंद हिंदू संत का मुद्दा

पुतिन भारत में… S-400 से Su-57 तक, इन हथियारों पर हो सकती है बड़ी डील

प्रधानमंत्री मोदी के रुख की चीन में तारीफ, चीनी मीडिया ने भारत को लेकर क्या लिखा?

महावीर जी मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, पूछा- भगवान को क्यों परेशान कर रहे हो?

CM Yogi का सपा पर हमला, पोषण योजनाओं को लेकर साधा निशाना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली रोहिणी यूनिटी वन मॉल में फायर सर्विस और पुलिस की रेस्क्यू टीम दिल्ली: रोहिणी के यूनिटी वन मॉल में 20 साल की महिला को फायर टीम ने बचाई जान, मचा हड़कंप
Next Article बगहा में मासूम की संदिग्ध मौत मामले की जांच करती पुलिस टीम बिहार: बगहा में मां के पास सो रहा 3 महीने का मासूम अचानक गायब, गड्ढे में मिला शव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

चंद्रशेखर आजाद
आकाश आनंद के लिए चंद्रशेखर आजाद ने खोले दरवाजे, बोले- छोटे भाई जैसे हैं
Politics 12/09/2026
करावल नगर हत्याकांड में मृतक युवक की तस्वीर
करावल नगर हत्याकांड: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Delhi News 12/09/2026
नितिन हत्याकांड
नितिन हत्याकांड: शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम, आरोपी के घर चला बुलडोजर
crime 12/09/2026
BRICS में पाकिस्तान की एंट्री
BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन के समर्थन के बावजूद भारत की क्या भूमिका
International 12/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?