By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के धरने को बताया राजनीतिक स्टंट, कांग्रेस नेता पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Politics > बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के धरने को बताया राजनीतिक स्टंट, कांग्रेस नेता पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े
Politics

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के धरने को बताया राजनीतिक स्टंट, कांग्रेस नेता पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े

Ravi Kumar
Last updated: 2026/08/21 at 4:05 PM
Ravi Kumar
Share
4 Min Read
राहुल गांधी
पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद और जेपी नड्डा ने तीखा हमला बोला। जानें पूरा विवाद।
SHARE

नई दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाद संसद मार्ग थाने में बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस धरने को नौटंकी करार दिया, वहीं बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसे अराजकता की राजनीति बताया। दूसरी तरफ राहुल गांधी पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज करने और जांच अधिकारी का नाम बताए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Contents
गिरिराज सिंह का तंज: ‘सिर्फ नौटंकी कर सकते हैं राहुल’रविशंकर प्रसाद बोले- ‘बिना अनुमति बैठे धरने पर’नड्डा का हमला: ‘फुटेज खाने की भूख’राहुल गांधी का पक्ष: ‘सबूत मौजूद, FIR तक नहीं हटेंगे’

दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए साहिल और उनकी मां के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। वहां पुलिस अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करने और जांचकर्ता का नाम बताने की मांग पर उनकी पुलिस से तीखी बहस हो गई। इसके बाद राहुल गांधी संसद मार्ग थाने में जाकर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद बीजेपी की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।

गिरिराज सिंह का तंज: ‘सिर्फ नौटंकी कर सकते हैं राहुल’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले में कमेटी बना रही है, इसके बावजूद राहुल गांधी थाने और डीसीपी ऑफिस में सिर्फ नौटंकी करने पहुंचते हैं, जिसे देश के लोग अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ नौटंकी ही कर सकते हैं।

रविशंकर प्रसाद बोले- ‘बिना अनुमति बैठे धरने पर’

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का अराजकता की राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना अनुमति या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठ गए। उनका दावा है कि पुलिस ने पहले ही बता दिया था कि घटना पर एफआईआर दर्ज है और जांच जारी है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई-पावर्ड कमेटी भी गठित की है। प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘वंदे मातरम्’ पर अपने रुख को लेकर घिरी हुई है, इसलिए यह सब कर रही है।

नड्डा का हमला: ‘फुटेज खाने की भूख’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा देश उनकी सस्ती राजनीति देख रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना न तो न्याय के लिए है और न ही बच्चों के लिए, बल्कि यह सिर्फ राहुल गांधी की फुटेज खाने की भूख है।

राहुल गांधी का पक्ष: ‘सबूत मौजूद, FIR तक नहीं हटेंगे’

वहीं राहुल गांधी ने साफ किया कि 20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, जिसके सबूत और रिपोर्ट मौजूद हैं कि पीड़ित साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं, जिससे वह एक आंख से देख नहीं पाएगा। दिल के पास भी ऐसे छर्रे हैं, जिन्हें छुआ नहीं जा सकता। उनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस पैलेट गन चलाने से इनकार कर रही है, जबकि अंदरखाने बताया गया कि ऊपर से आदेश है कि एफआईआर नहीं होगी। राहुल ने मीडिया से कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे।

You Might Also Like

संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ मांगी FIR, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

निर्मला सीतारमण की बैंकों को सलाह, Gen Z के लिए बदलें बैंकिंग का अंदाज

यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, तावड़े-पटेल की जोड़ी संभालेगी कमान

पटना में तेजस्वी का लोकभवन मार्च, AK-47 कटआउट लेकर पहुंचे राजद कार्यकर्ता

दिल्ली पुलिस का दावा- संसद मार्च की नहीं थी अनुमति, हिंसा के बाद करना पड़ा बल प्रयोग

TAGGED: FIR मांग, कांग्रेस, गिरिराज सिंह, जंतर-मंतर, जेपी नड्डा, दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामला, बीजेपी, रविशंकर प्रसाद, राजनीतिक विवाद, राहुल गांधी, संसद मार्ग थाना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article AI से अरबपति AI ने बना दिए 20-30 साल के अरबपति! कोई खरीद रहा ₹600 करोड़ का घर, बदल गई जिंदगी
Next Article Jio Jio Cheapest Recharge: सिर्फ 239 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS, जानें पूरी डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Jio
Jio Cheapest Recharge: सिर्फ 239 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS, जानें पूरी डिटेल
Technology 21/08/2026
AI से अरबपति
AI ने बना दिए 20-30 साल के अरबपति! कोई खरीद रहा ₹600 करोड़ का घर, बदल गई जिंदगी
Technology 21/08/2026
विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस ED रेड
विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल… YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के ठिकानों पर ED की रेड
NATIONAL 21/08/2026
राहुल गांधी पैलेट गन FIR
संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ मांगी FIR, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
Politics 21/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?