राजस्थान के बारां जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। इस BJP Candidate Antima Yadav Missing केस में नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट अंतिमा यादव मतदान के बाद अचानक अपने पति और मासूम बच्चे समेत लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मतदान के बाद अचानक गायब
9 सितंबर को हुए पहले चरण के मतदान के बाद अंतिमा यादव और उनके अधिवक्ता पति संजय यादव अंबेडकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर जनसंपर्क करते देखे गए थे। परिजनों का आरोप है कि घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनके 7-8 साल के बच्चे को जबरन अपने साथ ले लिया। घटना के बाद से तीनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं।
पोलिंग एजेंट ने बताई पूरी बात
BJP Candidate Antima Yadav Missing मामले में परिजन राजेंद्र यादव, जो खुद पोलिंग एजेंट के तौर पर तैनात थे, ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तक अंतिमा बूथ पर मौजूद थीं। मतदान खत्म होने के बाद जब वह घर नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अंतिमा की सास और मां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पार्टी और पुलिस में हलचल
भाजपा नगर अध्यक्ष ओपी पारेता ने बताया कि मतदान के बाद पार्टी सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लेती है, लेकिन अंतिमा यादव से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पार्टी अपने स्तर पर तलाश कर रही है। वहीं कोतवाली थाना सीआई हीरालाल पुनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
क्या है आशंका
BJP Candidate Antima Yadav Missing मामले में मतदान के बाद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की चर्चाओं के बीच परिवार समेत लापता होने से कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वाकई अपहरण है या इसके पीछे कोई और वजह है।
ये भी पढ़ें…..