By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था पर छात्र प्रदर्शन, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > uttar-pradesh > शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था पर छात्र प्रदर्शन, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत
uttar-pradesh

शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था पर छात्र प्रदर्शन, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत

Ravi Kumar
Last updated: 2026/08/20 at 10:15 AM
Ravi Kumar
Share
3 Min Read
सीएम योगी छात्र प्रदर्शन
शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था पर छात्र प्रदर्शन, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों की अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर हो रहे छात्र प्रदर्शनों पर कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में हुए प्रदर्शनों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है।

Contents
अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देशहर विभाग के लिए अलग निगरानी अधिकारीसर्वोदय विद्यालयों में शिक्षक तैनाती पर भी सवालसोशल मीडिया शिकायतों पर अब जिलाधिकारी देंगे जवाब

अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

शिक्षकों की कमी और प्रशासनिक खामियों पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अफसरों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर सभी शिक्षण संस्थानों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

हर विभाग के लिए अलग निगरानी अधिकारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी-व्यावसायिक शिक्षा, समाज कल्याण और श्रम विभाग से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों की निगरानी अलग-अलग नामित अधिकारियों के जरिए की जाएगी। जहां भी शिकायतें सामने आएंगी, उनका तुरंत निस्तारण किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों-अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षक तैनाती पर भी सवाल

सर्वोदय विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती में देरी पर गंभीर सवाल उठे हैं। जून में शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि पढ़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

सोशल मीडिया शिकायतों पर अब जिलाधिकारी देंगे जवाब

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को स्कूलों से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐसे मामलों की तुरंत जांच कर तथ्यात्मक जवाब दें, जिससे भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगे।

इसके अलावा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मानसून में जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर पर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया, भारत का बड़ा कदम

You Might Also Like

मंदिर में पूजा को लेकर भाजपा विधायक का आरोप, प्रबंधन ने दी सफाई

वाराणसी में 3 दिन से लापता M.Sc. छात्रा का शव मिला, मां ने खुद खोला कमरे का ताला

महोबा में सड़क और जलभराव को लेकर बच्चों का प्रदर्शन, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

गाजियाबाद: नंदग्राम में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल, तमंचे और सोने की टिकिया बरामद

मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड: वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच शुरू

TAGGED: उत्तर प्रदेश शिक्षा, छात्र प्रदर्शन यूपी, नोडल अफसर, यूपी एजुकेशन न्यूज़, यूपी सरकार, लखनऊ न्यूज़, शिक्षकों की कमी, सर्वोदय विद्यालय, सीएम योगी आदित्यनाथ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article पाकिस्तान हाई कमीशन सुरक्षा पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया, भारत का बड़ा कदम
Next Article अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर लद्दाख दौरे पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर लद्दाख पहुंचे, दलाई लामा से मुलाकात आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

राहुल गांधी पैलेट गन FIR
संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ मांगी FIR, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
Politics 21/08/2026
BJP विधायक जयदेवी कौशल
मंदिर में पूजा को लेकर भाजपा विधायक का आरोप, प्रबंधन ने दी सफाई
uttar-pradesh 21/08/2026
वाराणसी M.Sc. छात्रा का शव प्रेमी के कमरे से मिला
वाराणसी में 3 दिन से लापता M.Sc. छात्रा का शव मिला, मां ने खुद खोला कमरे का ताला
uttar-pradesh 20/08/2026
इमरान खान अस्पताल ट्रांसफर के बाद पाकिस्तान छोड़ने की अटकलें
इमरान खान का PAK छोड़ने का प्लान? अस्पताल ट्रांसफर के बाद क्यों उठ रहे सवाल
International 20/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?