By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: गाजियाबाद डबल मर्डर: 3 दिन पहले चाकू लाकर छिपाया था गद्दे के नीचे, इसी वजह से पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > uttar-pradesh > गाजियाबाद डबल मर्डर: 3 दिन पहले चाकू लाकर छिपाया था गद्दे के नीचे, इसी वजह से पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट
uttar-pradesh

गाजियाबाद डबल मर्डर: 3 दिन पहले चाकू लाकर छिपाया था गद्दे के नीचे, इसी वजह से पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट

Meena Chauhan
Last updated: 2026/08/23 at 2:56 PM
Meena Chauhan
Share
5 Min Read
गाजियाबाद डबल मर्डर खोड़ा
सना और बेबी तबस्सुम की फाइल फोटो
SHARE

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित खोड़ा इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या अचानक गुस्से में आकर नहीं की, बल्कि इसकी साजिश वह पहले से ही रच रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मछली मंडी से चाकू करीब तीन दिन पहले ही घर ले आया था और उसे गद्दे के नीचे छिपाकर रख दिया था। घर के भीतर यह खौफनाक साजिश धीरे-धीरे आकार ले रही थी, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Contents
हत्या से पहले लगातार तीन रात हुआ था विवादछोटी बेटी को बचाने के लिए घायल मां लिपट गई पैरों सेपांच साल से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था आरोपी12 साल से खोड़ा में रह रहा था परिवारदोनों के शरीर पर मिले धारदार हथियार के कई निशानआरोपी गिरफ्तार, जल्द दाखिल होगी चार्जशीटपड़ोसियों ने बताया दहशत भरा मंजर

हत्या से पहले लगातार तीन रात हुआ था विवाद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात से पहले तीन रातों तक लगातार पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा। हालात इतने बिगड़ गए थे कि दो दिन पहले नीचे के फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों को ऊपर जाकर दोनों को शांत कराना पड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि लगातार हो रहे झगड़ों से तंग आकर उसने पत्नी और बेटी को खत्म करने की योजना बना ली थी।

छोटी बेटी को बचाने के लिए घायल मां लिपट गई पैरों से

घटना में बाल-बाल बची छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मां और बड़ी बहन पर हमला किया और फिर उसकी तरफ दौड़ा। तभी लहूलुहान हालत में मां ने बेटी को बचाने के लिए पति के पैर पकड़ लिए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और छोटी बेटी वहां से भागकर जान बचा सकी। हालांकि हमले में वह भी घायल हुई। उसकी चीख सुनकर नीचे रहने वाले पड़ोसी ऊपर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पांच साल से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था आरोपी

परिवार के करीबियों के मुताबिक आरोपी पिछले करीब पांच साल से डिप्रेशन से जूझ रहा था। पहले उसका इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में हुआ और बाद में इबास अस्पताल में उपचार चल रहा था। पिछले करीब चार महीनों से दवा खाने को लेकर ही पति-पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था। पत्नी अक्सर उसके लिए दवाएं मंगवाती और नियमित रूप से लेने के लिए कहती रहती थी।

12 साल से खोड़ा में रह रहा था परिवार

दिल्ली के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में एक मांस कारोबारी के यहां मुंशी का काम करने वाला आरोपी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है और करीब 12 वर्षों से परिवार सहित खोड़ा में रह रहा था। यह फ्लैट पत्नी के नाम पर था, जो उसके पिता ने कुछ साल पहले उपहार में दिया था।

दोनों के शरीर पर मिले धारदार हथियार के कई निशान

पुलिस के अनुसार मां और बड़ी बेटी के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई गहरे निशान पाए गए हैं। घायल छोटी बेटी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई और फिलहाल वह अपने मामा के पास है।

आरोपी गिरफ्तार, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

पुलिस ने छोटी बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी और बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबूत जुटाकर एक सप्ताह के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ मिल सके।

पड़ोसियों ने बताया दहशत भरा मंजर

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि जब वे फ्लैट के अंदर गए तो फर्श और दीवारें खून से लथपथ थीं। आरोपी के पूरे शरीर पर खून के धब्बे लगे हुए थे, जिससे माहौल बेहद भयावह हो गया था।

You Might Also Like

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: किराएदार निकला चोर, घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद, एविएटर गेम की लत बनी वजह

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बड़ी सौगात, UPSRTC बसों में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

Sambhal News: विदाई समारोह में भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, छलके आंसू

UP Election 2027: महिलाओं को ₹50 हजार देने की चर्चा, जानें कब और कैसे होगा आवेदन

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव, 10% कम अंक वाली छात्राओं को भी मिलेगा लाभ

TAGGED: इंदिरापुरम पुलिस, खोड़ा हत्याकांड, गाज़ियाबाद क्राइम न्यूज़, गाजियाबाद डबल मर्डर, डिप्रेशन हत्या केस, पत्नी बेटी हत्या, मोहम्मद राजा अंसारी, यूपी क्राइम हिंदी न्यूज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article बांग्लादेश हिंदू परिवार हत्या रंगपुर बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या से हड़कंप: छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी, बेड के नीचे मिला मासूम बेटे का शव
Next Article गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: किराएदार निकला चोर, घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद, एविएटर गेम की लत बनी वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Bihar Politics
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे CM? JDU नेता के बयान से बढ़ी चर्चा
Politics 23/08/2026
Imran Khan Health
Imran Khan Health: गावस्कर-कपिल देव समेत 22 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान PM को लिखी चिट्ठी, रखीं 3 मांगें
International 23/08/2026
गोबर से बनी राखी ज्वैलरी के अलग-अलग डिजाइन
Raksha Bandhan 2026: सोना-चांदी नहीं, इस बार गोबर से बनी राखी-ज्वैलरी की धूम
धर्म 23/08/2026
अलवर स्कूल प्रिंसिपल निलंबित होने की जानकारी
अलवर: छात्राओं संग पिकनिक के दौरान वायरल हुआ वीडियो, प्रिंसिपल निलंबित
State 23/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?