By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: PM Modi के एक कॉल ने कैसे एक राजदूत को बना दिया विदेश मंत्री।
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > PM Modi के एक कॉल ने कैसे एक राजदूत को बना दिया विदेश मंत्री।
NATIONAL

PM Modi के एक कॉल ने कैसे एक राजदूत को बना दिया विदेश मंत्री।

News Desk
Last updated: 2024/06/22 at 7:17 PM
News Desk
Share
4 Min Read
जयशंकर कैसे बने राजदूत से विदेश मंत्री
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कॉल ने कैसे एक राजदूत को विदेश मंत्री बना दिया , कैसे प्रधानमंत्री को लगा की इस जिम्मेदारी को एक ही व्यक्ति निभा सकता है देखिये हमारे इस रिपोर्ट में। एक नौकरशाह से विदेश मंत्री तक का सफर कैसे तय किया एस जयशंकर ने कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एस जय शंकर की याद आई , क्या है पूरा किस्सा आइये सुनाते है दरअसल

विदेश मंत्री एस जयशंकर मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले विदेश सेवा अधिकारी (IFS) रहे हैं. उन्होंने विदेश विभाग के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं, लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा घूमा कि वो केंद्रीय विदेश मंत्री बन गए. 2019 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद एस जयशंकर ने विदेश विभाग में सीनियर मंत्री पद संभाला था।

समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए एस जयशंकर ने विदेश सेवा से लेकर राजनीति तक की अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बात की थी . इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ अधिकारी बनने और विदेश सचिव के पद पर पहुंचने के इच्छुक थे. जयशंकर नौकरशाहों के परिवार से आते हैं, उनके पिता डॉ. के सुब्रह्मण्यम को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रक्षा उत्पादन के सचिव पद से हटा दिया था. उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।

क्या कहा विदेश मंत्री ने 

विदेश मंत्री ने कहा, “मैं सबसे अच्छा विदेश सेवा अधिकारी बनना चाहता था. मेरे दिमाग में, इसकी सबसे अच्छी परिभाषा जो थी वह ये कि मैं विदेश सचिव के रूप में अपनी यात्रा खत्म करूं. हमारे घर में भी नौकरशाह थे (पिता). मैं इसे दबाव नहीं कहूंगा, लेकिन हम सभी इस तथ्य को जानते थे कि मेरे पिता, एक नौकरशाह से सचिव बन गए थे, लेकिन उन्हें उनके सचिव पद से हटा दिया गया था. वह उस समय 1979 में जनता पार्टी की सरकार में शायद सबसे कम उम्र के सचिव बने थे.”

उन्होंने कहा उनके पिता साल 1980 में रक्षा उत्पादन सचिव थे. 1980 में जब इंदिरा गांधी फिर से चुनकर सरकार में आईं तो वह पहले सचिव थे जिन्हें हटाया था. मेरे पिता रक्षा क्षेत्र में सबसे अधिक जानकार व्यक्ति थे. जयशंकर ने कहा कि उनके पिता के निधन के बाद वह सरकार में सचिव बने. उनके पिता का साल 2011 में देहांत हो गया था।

जयशंकर पर पहले भी बड़ी थी जिम्मेदारी

आपको बता दे की एस जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव के पद पर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने चीन और अमेरिका सहित कई प्रमुख देशों में राजदूत का पद संभाला है।
उनके पिता के सुब्रह्मण्यम को भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकारों में से एक माना जाता है।

PM मोदी ने किया था फोन कॉल 

जयशंकर से जब नौकरशाह से कैबिनेट मंत्री बनने के उनके सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन कॉल का जिक्र किया. 2019 के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा फोन करके आमंत्रित किए गए फोन कॉल पर विचार करते हुए, एस जयशंकर ने कहा कि पीएम का फोन मेरे लिए एक आश्चर्य था. उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा, “यह मेरे दिमाग में नहीं आया था, मुझे नहीं लगता कि यह मेरे सर्कल में किसी और के दिमाग में आया था.”

You Might Also Like

नाना पाटेकर निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

सोशल मीडिया पर कोर्ट की लड़ाई लड़ने पर विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, कहा- इससे आपका ही केस प्रभावित होता है

गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे

ममता बनर्जी टीएमसी सिंबल विवाद पर भड़कीं, बीजेपी पर बोला हमला

पीएम मोदी जन्मदिन कार्यक्रम: रुद्राभिषेक से बाइक रैली तक, देशभर में उत्सव की धूम

TAGGED: #Biography, #Jaishankar, #JaiShankarMinisterBiography, #JayShankar, #ModiCabinet, breaking news, foreign ministry, hindi news, How did Jaishankar become Foreign Minister, latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Heat Wave Delhi में Heat Wave से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिए बड़े संकेत!
Next Article नोएडा में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन शुरू, 40 मिनट में होगी अब वाहन की बैटरी फुल

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?