Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। लाजपत नगर इलाके में एक महिला और उसके 14 साल के बेटे की बेरहमी से जान लेने की खबर ने सभी को सकते में दाल दिया है। मामला Lajpat Nagar -I के ब्लॉक-एफ का है जहां मालकिन से सिर्फ डांट पड़ने पर नौकर को इतना गुस्सा आ गया की उसने मालकिन का गाला रेत दिया। इस वारदात के खुलासे के बाद लाजपत नगर इलाके में काफी दहशत फैल गया है।

राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से मची दहशत!
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में देर रात मां-बेटे की चाकू से गोदकर जान ले ली गई। 42 साल की मां की बॉडी बेडरूम और 14 साल के बेटे की बॉडी बाथरूम में मिली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।
बताया जा रहा है कि दरवाजा बाहर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें ये हैरान कर देने वाला मंजर देखने को मिला जिसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Lajpat Nagar Case में मां-बेटे बेरहमी से ले ली जान!
बुधवार रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो सहायक फरार हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने खुद अपना जुर्म काबुल किया। आपको बता दें कि आरोपी मुकेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 24 साल का मुकेश मृतका के पति कुलदीप सिवानी की कपड़ों की दुकान पर काम करता था। पकड़े जाने के बाद उसने तुरंत ही अपना जुर्म काबुल कर लिया। अपने कबूलनामे में उसने वजह बताई अपने इस घिनौने कृत्य का। उसका कहना है की उसके मालिक का बेटा कृष ने उस पर ‘चिल्लाया और अपमानित’ किया करता था। बस, इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने दोनों की जान ले ली।
Also Read: बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता जिसने बदल दिया था अपने ही पिता का नाम!