पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा और मनोरंजक स्क्रीन उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज़ में भी वे अपने शानदार अभनय से एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा लाईमलाईट में बने रहने वाले ये अभिनेता आजकल अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आइये बताते हैं आपको क्या है वो वजह जिस वजह से पंकज त्रिपाठी सुर्खियों में बने हुए है।
अपने पिता का ही बदल दिया नाम!
पंकज त्रिपाठी के बारे में तो हम सभ ही जानते है। हाल ही में कालीन भैया से जुड़ा एक बेहद ही रौचक किस्सा सामने आया है। ज़्यादातर फैन्स इस बात से शायद ही परिचित होंगे की पंकज त्रिपाठी का असली उपनाम है तिवारी। आपको जानकार और ज़्यादा हैरानी होगी की ये बदलाव अभिनेता ने खुद ही कर दिया था। यही नहीं पंकज त्रिपाठी ने अपने सरनेम के साथ-साथ अपने पिता का भी सरनेम बदल दिया था। इस राज़ से पर्दा खुद अभिनेता ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया है। कारण बताते हुए पंकज त्रिपाठी ने ये भी कहा की उनके पिता एक किसान और पुजारी थे और अभिनेता ने अपने पिता का नाम और उपनाम बदल दिया क्योंकि वह यह पेशा नहीं अपनाना चाहते थे।

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में पंकज त्रिपाठी ने कहा की “यह मेरे लिए इतिहास में पहली बार होगा कि एक पिता को अपने बेटे से यह नाम मिला। मैं 10वीं का एडमिट कार्ड भर रहा था. मेरे चाचाजी उपनाम त्रिपाठी रखते थे और वे सरकार में एक अधिकारी बन गये थे। एक बाबा ऐसे भी थे जिनका उपनाम त्रिपाठी था, वे हिन्दी के प्रोफेसर बन गये। जिन लोगों का उपनाम तिवारी था, वे सभी या तो पुजारी थे या खेती करते थे। तो, मैंने सोचा कि यह उपनाम के कारण है। मैं किसान या पुजारी नहीं बनना चाहता था। इसलिए मैंने फॉर्म में अपना नाम त्रिपाठी लिखा। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं फॉर्म में अपने पिता का नाम तिवारी नहीं लिख सकता, क्योंकि यह खारिज हो सकता है। इसलिए मैंने उसका नाम भी बदल दिया, ”
Also Read: Manoj Bajpayee अभिनय से लेंगे संन्यास? सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…
तैराकी सीखने के लिए Pankaj Tripathi ने खाये थे कीड़े!
पंकज त्रिपाठी ने अपने बचपन के कुछ और रौचक किस्से भी साझा किये। ये किस्सा है उस वक़्त का जब उन्होंने तैराकी सीखने का फैसला किया। उन्होंने बताया की “मैं तैराकी सीखना चाहता था। हमारे घर के पीछे एक नदी थी। नदी के पानी के ऊपर छोटे-छोटे काले कीड़े तैर रहे हैं। तो, गाँव के बच्चे, वे बहुत शरारती हैं, उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं इन कीड़ों को पी लूँगा तो मैं तैरना सीख जाऊँगा। इसलिए, मैंने उनमें से 10-12 कीड़े उठाए और उन्हें पानी के साथ पी लिया। मैं आभारी हूं कि मेरा पेट खराब नहीं हुआ।” आपको बताते चले की अभिनेता की अपकमिंग मूवी है ‘मैं अटल हूँ’। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपायी के जीवन पर आधारित है और 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी।
Hey very nice website!! Guy .. Beautiful .. Wonderful .. I’ll bookmark your web site and take the feeds additionally�I’m happy to seek out a lot of helpful info here within the submit, we’d like work out extra strategies on this regard, thank you for sharing.
My page … https://Www.Waste-Ndc.pro/community/profile/tressa79906983/