बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी(Manoj Bajpayee) इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ‘सत्या’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में धमाल मचाने के बाद वे दर्शकों के दिल में राज करने लगे है। हाल ही में आयी उनकी वेब सीरीज से उन्होंने OTT प्लेटफार्म पर भी बादशाहत स्थापित कर दी है। अभी हाल ही में मनोज बाजपेयी एक अन्य कारण से लायमलाईट बटोर रहे हैं। आइये बताते हैं आपको की किस वजह से मनोज बाजपेयी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अचानक चर्चा में आये ‘FAMILY MAN’!
एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह कुछ और ही है। मनोज बाजपेयी के अचानक सुर्खियों में आने की ये खास वजह उनकी आने वाली फिल्म नहीं बल्कि उनका राजनीती में कदम रखना है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि मनोज कुमार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों में हड़कंप मच गया। सबका एक ही सवाल की कहीं उनके पसंदीदा एक्टर एक्टिंग से सन्यास तो नहीं लेने वाले। वहीँ जब इस बारे में एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
ALSO READ: Dunki: किंग खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म हुई रीलीज़! दर्शकों ने सराहा…
Achcha ye bataiye ye baat kisne bola ya kal raat Sapna aaya ? Boliye boliye! https://t.co/8pIbjoxrGR
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 4, 2024
Manoj Bajpayee ने सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई!
मनोज बाजपाई(Manoj Bajpayee) ने अपनी राजनीतिक दुनिया में कदम रखने को लेकर उठ रही अटकलों पर फूल स्टॉप लगाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, “अच्छा ये बताओ ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए!” उनके इस सवाल से साफ है कि वो भविष्य में वे राजनीति में जाने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। तो जाहिर है फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि वे अपने पसंदीदा एक्टर को स्क्रीन पर ही देखना ज्यादा पसंद करते हैं।