Noida से सीधे तौर पर दिल्ली से कनेक्ट करने वाला DND में जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस फ्लाईओवर पर भारी संख्या में गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। भारी ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा हैं। इस जाम में कई एंबुलेंस फसी हुई है। यहां पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
Noida दिन बढ़ते ट्रैफिक से लगा रहता है डीएनडी पर जाम …
फिलहाल दिल्ली से सटे तमाम बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है। खासकर दिल्ली से Noida आने वाले नौकरी पेशा लोगों के लिए जाम बड़े ही मुश्किल पैदा करता है । जाम के वजह से वाहनों की कतार कालिंदी कुंज, डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, चिल्ला रोड समेत प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार की गति थम गई है। कई किलोमीटर तक जाम लग गया है। जिससे वाहन चालकों को लगी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने में जुटी हुई है।
डीसीपी ट्रेफिक ने खुद संभाली कमान…
डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद खुद जगह जगह स्थिति का जायजा ले रहे है। ट्रेफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है। इसे नोएडा पुलिस या खास तौर पर नोएडा कमिश्नर के गुड वर्क के तौर पर देखा जा सकता है, कि भारी बारिश, जगह-जगह जल भराव के बावजूद भी नोएडा पुलिस लगातार लोगों की मदद कर रही है और जाम में फंसे लोगों को निकलवा कर जाम खुलवाने का काम लगातार कर रही है ।
Also Read:- नोएडा के छोटे और मझोले कारोबारियों को फायदा, अवैध लेनदेन पर लगेगी रोक, ग्रीन एनर्जी का विकास – बजट 2024https://tv7bharat.tv/noida-green-energy-budjet-2024/