Loksabha Elections 2024: लोकसभा के महापर्व का आगाज़ हो चुका है। दो चरणों की वोटिंग हो गयी है और अभी 5 चरणों में देश की विभिन्न सीटों पर मतदान होना बाकी है। देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों में जी-जान लगा दी है। रैलियां, रोडशो और जनसंवाद का देशभर में मेला सा लगा है। कई सीटों पर नामांकन प्रक्रिया चालू है। ऐसे में दिल्ली की एक हॉटसीट (North West Delhi)पर हाल ही में नामांकन किया गया जिसके बाद से ही वो चर्चा का विषय बनी हुई है। जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Delhi की हॉटसीट पर हुआ नामांकन!
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश में चुनावी हलचल तेज़ हो गई है। ऐसे में दिल्ली से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया(Yogender Chandolia) ने नामांकन रैली निकाली। इस रैली में मुख्य रूप से राजस्थान के उप – मुख्यमंत्री डॉ प्रेम बैरवा ,दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , मौजूद रहे। उनके नामांकन के अवसर में समर्थको की भारी भीड़ देखी गई , आपको बता दे दिल्ली में छठे चरण में चुनाव होना है , अपने नामांकन रैली को लेकर उन्होंने कहा की इस बार 400 पार मोदी सरकार के नारे के साथ जनता की बिच उतरे है , मोदी सरकार ने देश में जनता के लिए काम किया है, इसलिए जनता एक बार फिर मोदी सरकार को चाहती है।

North West Delhi के हैं बीजेपी प्रत्याशी!
आपको बता दे योगेंद्र चंदोलिया उत्तर – पश्चिमी दिल्ली से दावेदारी कर रहे है , उनके सामने कांग्रेस से उदित राज अपनी ताल ठोकते नज़र आरहे है। योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी प्रदेश में महामंत्री भी हैं। चंदोलिया पूर्व में दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2015 और 2020 में दिल्ली की करोल बाग सीट से चंदोलिया चुनाव लड़े। हालांकि दोनों ही बार उनको हार का सामना करना पड़ा। चंदोलिया पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मेयर भी रह चुके हैं। दिल्ली के शिवाजी कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। लेकिन उनके सामने कांग्रेस से उदित राज होने से एक बड़ी टक्कर देखी जा सकती है। SC सीट होने के कारण अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या ज्यादा है ऐसे में ये सीट हॉट सीट के रूप में देखी जा रही है।
Also Read: T20 World Cup 2024 के लिए आज हो सकता है Team India का एलान! इन खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत…