Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण आज लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी कोहरे का असर देखने को मिला । एयरपोर्ट पर सुबह 7: 55 पर अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। सुबह 10: 30 बजे के करीब तक यह उड़ान एयरपोर्ट से पीछे हरिद्वार के आसमान में गोल चक्कर लगाती रही । वहीं इंडिगो की भुवनेश्वर से आने वाली उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद जयपुर के लिए डायवर्ट कर दी गई। पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में है और आसमान से कोहरा हल्की बारिश की बूंदों के रूप में नीचे गिर रहा है। कोहरे के कारण पूरे क्षेत्र में शीत लहर बढ़ गई है।
Uttarakhand में बढ़ रही ठण्ड!
शनिवार सुबह से ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है, जिससे शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की आशंका है। उत्तराखंड के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Also Read: Imran Khan पर करप्शन का इल्जाम! पत्नी भी नामजद, इतने सालों की हुई सजा…