पिछले कई महीनो से चल रहे भारतीय कुश्ती संघ(WFI)के विवाद में रोज नए-नए दांव पेच देखने को मिल रहे हैं। अभी चंद दिन ही बीते हैं कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह के नए अध्यक्ष बनते ही साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की। साथ ही बजरंग पूनिया द्वारा अपना पदक केंद्र सरकार को वापस कर दिया गया। बजरंग पूनिया ने आरोप भी लगाया कि चुने गए नए अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के डमी है। इसके बाद एक्शन में आए खेल मंत्रालय ने नए निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग कर दिया था। अभी यह विवाद थमा भी नहीं था कि इसी बीच एक नया विवाद शुरू हुआ है। आइए बताते हैं आपको क्या है पूरा मामला।
दिल्ली के #jantarmantar पर जूनियर पहलवानों ने किया प्रदर्शन। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के खिलाफ जमकर की नारेबाज़ी। #sakshimallik #BajrangPunia #vineshphogat#Delhi #WrestlersProtest pic.twitter.com/ff8i1TAQE5
— TV7 Bharat (@Tv7Bharat) January 3, 2024
पहलवानों ने फिर किया प्रदर्शन!
आज दिल्ली की 6 डिग्री सेल्सियस करकड़ाती ठंड के बीच फिर पहलवानों की गर्मी जंतर मंतर पर नजर आई आज सैकड़ो की तादात में युवा जूनियर पहलवान साक्षी मलिक ,बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट के खिलाफ आंदोलन पर उतर आए । बुधवार दोपहर को यह लोग बसों में भरकर जंतर मंतर पहुंचे बैनर लेकर इन तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।इन जूनियर पहलवानों के हाथों में बैनर भी थे जिनमें नारे लिखे हुए थे ,जिसमें मुख्य तौर पर एक नारा था देश की कुश्ती को किया बर्बाद साक्षी मलिक ,बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, यह पहलवान बसों में यूपी ,हरियाणा और दिल्ली से आए थे।
ALSO READ: WFI के सभी कार्य देखने किये लिए गठित हुई 3 सदस्यी नई समिति!
WFI के नाम पर आंदोलन थमेगा कब?
आपको बताते चलें की पिछले कई महीनो से कुश्ती संघ का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।एक तरफ बीजेपी खासकर पूर्वांचल के दिग्गज नेता सांसद बृजभूषण सिंह ,तो दूसरी तरफ हरियाणा के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी साक्षी मलिक ,विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया खुलकर आरोप प्रतिरूप लगाते रहे हैं। अब यह देखना होगा यह विवाद आगे कहां तक जाता है।